Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeछत्तीसगढमरीन ड्राइव बनाने घरों को तोड़ने पहुंची टीम: रायगढ़ में महिलाओं...

मरीन ड्राइव बनाने घरों को तोड़ने पहुंची टीम: रायगढ़ में महिलाओं और पुलिस के बीच झड़प; कयाघाट क्षेत्र छावनी में तब्दील, 100 घर तोड़े जाएंगे – Chhattisgarh News



छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में केलो नदी के किनारे कयाघाट क्षेत्र में मरीन ड्राइव निर्माण के लिए तोड़फोड़ शुरू हो चुकी है। जहां पहले राउंड में 20 घरों को तोड़ा जा रहा है। इसके बाद 100 घरों को तोड़ा जाएगा। ऐसे में क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित है। इस दौर

.

बता दें कि नगर निगम ने कयाघाट के 295 लोगों को नोटिस दिया था। शुक्रवार की रात में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने इसके विरोध में कलेक्टर बंगले का घेराव कर दिया था। हंगामे के बाद भी अधिकारी मरीन ड्राइव निर्माण को लेकर अपनी बातों पर अडिग रहे।

देर रात प्रदर्शनकारी वापस लौट आए। वहीं शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से पुलिस फोर्स की मौजूदगी में प्रशासन ने बुलडोजर चलाना शुरू किया। इस दौरान लोगों ने इसका विरोध शुरू किया गया, लेकिन अधिकारी मानने को तैयार नहीं थे।

तोड़फोड़ का विरोध करने आई महिलाओं को महिला पुलिस बल ने पीछे किया। इससे क्षेत्र में काफी तनाव की स्थिति है और इसे देखते हुए पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी के रूप में तब्दील कर दिया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular