Sunday, March 16, 2025
Sunday, March 16, 2025
Homeबिहारमवेशी बांधने के विवाद में भाइयों में मारपीट: शेखपुरा में साला-बहनोई...

मवेशी बांधने के विवाद में भाइयों में मारपीट: शेखपुरा में साला-बहनोई समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, लाठी-डंडे और पत्थर से किया वार – Sheikhpura News


शेखपुरा के मटोखर गांव में मवेशी बांधने को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से मारपीट हुई। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

.

गिरफ्तार आरोपियों में मटोखर गांव के नवलेश यादव और महेश यादव शामिल हैं। तीसरा आरोपी नालंदा जिले के आस्थावा थाना क्षेत्र के जहांगीर गांव का राहुल कुमार उर्फ प्रदीप यादव है। राहुल, नवलेश का साला है।

आरोपियों को पुलिस जेल ले जा रही है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

नगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यह घटना 4 दिन पहले हुई थी। दोनों पक्षों ने थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में कुछ आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular