Thursday, March 13, 2025
Thursday, March 13, 2025
Homeहरियाणामहम में राज्यसभा सांसद जांगड़ा के घर होली: चौबीसी के लोगों...

महम में राज्यसभा सांसद जांगड़ा के घर होली: चौबीसी के लोगों ने लगाया रंग-गुलाल; भाजपा की जीत पर खुशी मनाई – meham News


महम में लोगों के साथ होली मनाते हुए सांसद रामचंद्र जांगड़ा।

रोहतक के महम में भाजपा राज्यसभा सांसद रामचन्द्र जांगड़ा के निवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान महम चौबीसी के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर सांसद को रंग-गुलाल लगाया।

.

सांसद जांगड़ा ने भी सभी को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। उन्होंने महम चौबीसी के साथ-साथ प्रदेश और देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। जांगड़ा ने कहा कि होली भाईचारे और प्रेम का त्योहार है।

महम में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा को रंग लगाते हुए क्षेत्रवासी।

इस अवसर पर नगर निगम चुनावों में भाजपा की जीत का जिक्र करते हुए सांसद जांगड़ा ने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी के कुशल नेतृत्व और नीतियों पर भरोसा जताया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular