सीएम मान लोगों को संबोधित करते हुए।
पंजाब के फगवाड़ा में स्थित निजी यूनिवर्सिटी में आज राज्य के सीएम सरदार भगवंत सिंह मान महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के अवसर पर पंजाब प्रांतीय आर्य महासम्मेलन में पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री मो
.
सीएम मान ने कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा कि राज्य में इलेक्शन चल रहे हैं, थोड़ा व्यस्त जरूर था। मगर लोगों के प्यार और महर्षियों के आशीर्वाद ने यहां बुला लिया। चुनाव तो इसके साथ भी चलते रहेंगे।
सीएम मान ने कहा- हमारा पंजाब क्रांतिकारियों की धरती है। महर्षि दयानंद गुजरात की धरती पर पैदा हुए और पंजाब आए। यहां उन्होंने क्रांति की ज्योति जगाई। उस ज्योति से जोत जगी तो पंजाब में लाला लाजपत राय, करतार सिंह सराभा जैसे कितने ही लोग क्रांतिकारी निकले।
भाषण देने के लिए जाते हुए सीएम मान और कार्यक्रम में पहुंचे लोग।
CM बोले- पंजाब में नफरत का बीज नहीं बोया जा सकता
सीएम मान ने कहा कि आज आर्य समाज के डीएवी संस्थानों में करीब साढ़े 4 लाख से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं। आज पूरे देश में डीएवी में उच्च स्तरीय पढ़ाई हो रही है। सीएम मान ने कहा- देश में आज बहुत सी समस्याएं हैं। आज सभी को साथ में मिलकर उन समस्याओं का हल निकालना चाहिए। सीएम मान ने आगे कहा कि, पंजाब में हर तरह की चीज बोई जा सकती है, मगर यहां नफरत का बीज नहीं बोया जा सकता।
सीएम मान ने कहा कि, हमारे सभी त्योहार साझा किए जाते हैं। कोई किसी के साथ दुर्व्यवहार नहीं करता। आज देश के सभी बॉर्डर पर पंजाबी जवान खड़े हैं। सीएम मान ने कहा- हमारा भारत एक ऐसा गुलदस्ता है, जिसमें हर तरह फूल है। ये मेरे महान भारत की निशानी है।