- Hindi News
- Mahakumbh
- Mahakumbh LIVE | Prayagraj Kumbh Mela Shahi Snan Photo Video Update; Naga Sadhu Yogi Adityanath Kumbh Traffic Railway Station
प्रयागराज6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महाकुंभ का आज 42वां दिन है। मेला खत्म होने में 3 दिन और बचे हैं। आखिरी वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। आज रविवार को और भीड़ बढ़ने की संभावना है।
शनिवार को 1.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक करीब 60.02 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।
सरकार ने कहा, इस समय दुनिया में 120 करोड़ सनातनी हैं। इनमें से 50 फीसदी लोग संगम में स्नान कर चुके हैं। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर यह संख्या 65 करोड़ पार कर जाएगी। सीएम योगी आज भी प्रयागराज में रहेंगे। दोपहर 1:45 बजे महाकुंभ पहुंचेंगे। गाडगे महाराज की 149 वीं जयंती समारोह में सम्मिलित होंगे।
आज महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे महाकुंभ आएंगे। शिवसेना प्रदेश सचिव रुचि अभिषेक तिवारी ने बताया, एकनाथ शिंदे राज्य विशिष्ट अतिथि के रूप में महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों के साथ महाकुंभ में पधारेंगे। वह पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाकर धर्माचार्यों एवं संत समाज का आशीर्वाद ग्रहण करेंगे।

शनिवार को प्रयागराज शहर में गाड़ियों का जाम लगा रहा। 1.30 करोड़ लोगों ने संगम स्नान किया।
मेला क्षेत्र के बाहरी हिस्सों में भीषण जाम लगा है। यमुना नदी पर बने ब्रिज की ओर जाने वाला रास्ता करीब 7 घंटे से जाम है।
प्रयागराज के सभी 7 एंट्री पॉइंट्स पर बाहर से आने वाली गाड़ियों को रोक दिया जा रहा है। शहर से बाहर बनी पार्किंग में गाड़ी पार्क करनी पड़ रही। यहां से संगम की दूरी 10 से 12 किमी है।
एंट्री पॉइंट्स पर रोके गए श्रद्धालुओं को कम से कम 10-12 किमी तक पैदल चलना पड़ रहा है। हालांकि, उनकी सुविधा के लिए प्रशासन शटल बसें, ई-रिक्शा, ऑटो, ठेले को चलने दे रहा है। हजारों की संख्या में बाइक वाले भी सवारी ढो रहे हैं। लेकिन, ये सभी मनमाना किराया वसूल रहे हैं।
लाइव अपडेट्स
8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आज भी प्रयागराज में रहेंगे सीएम योगी

सीएम योगी आज भी प्रयागराज में रहेंगे।
सीएम योगी आज भी प्रयागराज में रहेंगे। दोपहर 1:45 बजे महाकुंभ पहुंचेंगे। सीएम सेक्टर-21 स्थित सतुआ बाबा शिविर, सेक्टर-20 स्थित श्री कांची कामकोटी पीठ के शंकराचार्य जी के आश्रम जाएंगे। सेक्टर-1 स्थित गंगा पंडाल में आयोजित परमपूज्य गाडगे महाराज की 149 वीं जयंती समारोह में सम्मिलित होंगे।
9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
DIG वैभव कृष्ण ने कहा- रविवार और शिवरात्रि पर्व के लिए हम तैयार

DIG वैभव कृष्ण ने कहा- शनिवार को महाकुंभ क्षेत्र में काफी भीड़-भाड़ रहा।
DIG वैभव कृष्ण ने कहा- शनिवार को महाकुंभ क्षेत्र में काफी भीड़-भाड़ रहा। करीब 1 करोड़ 30 लाख लोगों ने आज शाम तक स्नान किया। यातायात चूक होने की कहीं भी कोई घटना नहीं आई। आज लगभग 1 लाख वाहनों ने महाकुंभ के लिए प्रयागराज में प्रवेश किया जो काफी बड़ी संख्या है। इन सभी का प्रबंधन अच्छे से किया गया है। कल यानी रविवार और शिवरात्रि पर्व के लिए हम तैयार हैं।
9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महाकुंभ को लेकर अफवाह फैलाने वाले 34 अकाउंट्स के खिलाफ FIR
बांग्लादेश में 2022 में ढाका-सिलहट रेल लाइन पर परबत एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना हुई थी। 34 सोशल मीडिया अकाउंट इसके वीडियो को प्रयागराज आ रही ट्रेन बताकर अफवाह फैला रहे हैं कि 14 फरवरी को उक्त घटना में तीन सौ लोग मारे गए। पुलिस ने वीडियो को फर्जी बताया है। साथ ही अफवाह फैलाने वाले 34 सोशल मीडिया अकाउंट पर FIR दर्ज की है।
10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महाकुंभ में अब तक 60 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई, 73 देशों के डेलीगेट्स आए

महाकुंभ में अब तक 60 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।
- सरकार ने कहा, महाकुंभ में अब तक 60 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई है। देश के 110 करोड़ सनातनियों में से आधे से अधिक ने संगम में स्नान किया है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर यह संख्या 65 करोड़ पार कर जाएगी।
- वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू प्यू रिसर्च के अनुसार, भारत की आबादी इस समय करीब 143 करोड़ है, जिसमें 110 करोड़ हिंदू हैं। 10 करोड़ हिंदू विदेशों में रहते हैं। अब तक महाकुंभ में 50 फीसदी से ज्यादा सनातनियों ने स्नान किया है।
- भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक सहित 73 देशों के राजनयिकों और कई इंटरनेशनल मेहमानों ने संगम में डुबकी लगाई है। मां जानकी के मायके नेपाल से 50 लाख से अधिक लोगों ने त्रिवेणी संगम में स्नान किया है।
- महाकुंभ से पहले सीएम योगी ने भविष्यवाणी की थी कि इस बार का कुंभ रिकॉर्ड तोड़ देगा, उन्होंने 45 करोड़ लोगों के आने की उम्मीद जताई थी।
10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जेपी नड्डा ने सीएम के साथ संगम में लगाई डुबकी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शनिवार को अपने परिवार के साथ प्रयागराज में चल रहे 2025 महाकुंभ का दौरा करने पहुंचे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया, जहां दोनों नेताओं ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई।
योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ नड्डा ने संगम में पूजा-अर्चना की और ‘पूजा’ अनुष्ठान में हिस्सा लिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आरती भी की। सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। साथ ही, उन्होंने मां गंगा को श्रद्धासुमन, साड़ी और नारियल अर्पित किया।
10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एक्टर तमन्ना भाटिया ने परिवार के साथ किया स्नान

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया परिवार के साथ महाकुंभ में शामिल हुईं।
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया परिवार के साथ महाकुंभ में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने संगम में डुबकी लगाई।तमन्ना भाटिया ने कहा- यह जीवन में एक बार मिलने वाला अवसर है। मुझे बहुत अच्छा लगा। यह सभी की भक्ति और आस्था का ही परिणाम है कि हम एक साथ इतना बड़ा काम कर पा रहे हैं। यह एक आशीर्वाद है।
11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने महाकुंभ को बताया शांति का संदेश

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने महाकुंभ को शांति का संदेश बताया।
आज तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने महाकुंभ में शामिल होकर गंगा, यमुना और सरस्वती के पावन संगम में श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने इसे सभ्यता का प्रतीक और शांति का संदेशवाहक बताया।
अन्नामलाई ने कहा- यह एक अद्वितीय स्थान है, जहां हमारी सभ्यता हजारों वर्षों से चलती आ रही है। अब तक 60 करोड़ लोग यहां आ चुके हैं, पूरी तरह शांतिपूर्वक स्नान कर गंगा, यमुना और सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया है। उन्होंने महाकुंभ को केवल एक धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि विश्व शांति का संदेशवाहक बताया।