Tuesday, June 3, 2025
Tuesday, June 3, 2025
Homeदेशमहाकुंभ-आज भी भीड़, अब तक 57 करोड़ ने स्नान किया: 8-10...

महाकुंभ-आज भी भीड़, अब तक 57 करोड़ ने स्नान किया: 8-10 किमी पैदल चल रहे श्रद्धालु; आज 40 VVIP संगम स्नान करेंगे


  • Hindi News
  • Mahakumbh
  • Mahakumbh LIVE | Prayagraj Kumbh Mela Shahi Snan Photo Video Update; Naga Sadhu Yogi Adityanath Kumbh Traffic Railway Station

प्रयागराजकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

यह गुरुवार सुबह संगम स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ है।

महाकुंभ का आज 39वां दिन है। मेला खत्म होने में 6 दिन और बचे हैं। सुबह 8 बजे तक 33.25 लाख श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक 57.08 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। गुरुवार को भी महाकुंभ में भीड़ है। संगम तट पर भीड़ न हो, इसलिए सुबह से पुलिस श्रद्धालुओं से स्नान करके वहां से हटने की अपील कर रही है।

आज भारत सहित अन्य देशों के 40 से ज्यादा VVIP संगम स्नान करेंगे। पूरे स्नान पर्व के दौरान यह पहली बार है कि इतने ज्यादा VVIP मेले में आ रहे हैं। गुरुवार सुबह से भी संगम आने वाले सभी रास्तों पर 8 से 10 किमी तक श्रद्धालुओं की भीड़ है। शहर के बाहर की पार्किंग में ही वाहनों को रोका जा रहा है। वहां से शटल बस और ई-रिक्शा से श्रद्धालु महाकुंभ पहुंच रहे हैं।

भीड़ के चलते प्रयागराज आने-जाने वाली 8 ट्रेनें 28 फरवरी तक रद्द कर दी गई हैं। 4 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। प्रशासन का अनुमान है कि कल यानी शुक्रवार से महाकुंभ में भीड़ और ज्यादा बढ़ेगी। क्योंकि, यह महाकुंभ का आखिरी वीकेंड है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि स्नान के साथ मेला खत्म हो जाएगा।

रेलवे स्टेशन से संगम की ओर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जा रहे हैं।

रेलवे स्टेशन से संगम की ओर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जा रहे हैं।

मेले की तारीख बढ़ाने की अफवाहों को डीएम प्रयागराज रविंद्र मंदार ने खारिज कर दिया है। सीएम योगी ने भी गुरुवार को विधानसभा में कहा- महाकुंभ की अवधि धार्मिक दृष्टिकोण से निर्धारित होती है। इस बार 45 दिन का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में तारीख बढ़ने की संभावना बहुत कम है।

गुरुवार को महाराष्ट्र की कैबिनेट प्रयागराज पहुंच रही है। वह संगम में डुबकी लगाएगी। प्रयागराज में आज मौसम साफ रहेगा। बारिश का कोई अनुमान नहीं है। इधर, महाकुंभ से जुड़ी अफवाहों और फर्जी पोस्ट को लेकर प्रयागराज पुलिस ने अब तक 101 सोशल मीडिया अकाउंट पर FIR दर्ज की है।

बुधवार को यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने संगम में डुबकी लगाई। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु, एक्ट्रेस निमरत कौर, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की पत्नी सीमा नकवी ने संगम में स्नान किया। इसके अलावा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी संगम पहुंचीं।

महाकुंभ से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संगम स्नान के लिए जुटे श्रद्धालु

प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर महाकुंभ में पावन डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का आना जारी है। मेला 26 फरवरी तक चलेगा।

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मंत्री गिरिराज सिंह बोले- इससे अच्छी व्यवस्था नहीं हो सकती

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- मैं समझता हूं कि महाकुंभ में इससे उत्तम व्यवस्था हो ही नहीं सकती है। साफ-सफाई है, 60 करोड़ लोग आ गए हैं। मोदी-योगी का राज है, कहीं कुछ दिक्कत नहीं है।

04:04 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

गाजियाबाद के श्रद्धालु बोले- ये भीड़ नहीं भारत का स्वरूप है

03:56 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

कानपुर की ओर से आ रही गाड़ियों की लगी लंबी लाइन

कानपुर की ओर से आने वाली गाड़ियों की सुलेम सराय में एक साइड लंबी लाइन लगी है। सुबह से ही यहां गाड़ियां रेंग रही हैं।

03:27 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

VIP कल्चर से लगा जाम

कुंभ मेला क्षेत्र में वीआईपी कल्चर की वजह से नो व्हीकल जोन में भी कारों की एंट्री दी जा रही है। इससे जाम लग गया है।

02:42 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज में छाए हल्के बादल, बता रहे रिपोर्टर विकास श्रीवास्तव

आज प्रयागराज में हल्के बादल छाए हैं। बीच-बीच में हल्की धूप निकल रही है। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री है। वहीं अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अगले हफ्ते से लगातार तापमान में बढ़ोतरी होगी।

02:35 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

तिकोनिया चौराहे से अपडेट दे रहे रिपोर्टर विकास श्रीवास्तव

02:08 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

संगम में गुरुवार सुबह पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भीड़

02:05 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

रात 1.30 बजे संगम पहुंच रहे श्रद्धालु

संगम में दिन-रात श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यह वीडियो रात 1:30 बजे का है। उस वक्त भी संगम पर भीड़ थी।

02:03 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज में रेलवे स्टेशन के बाहर का रात 12 बजे का VIDEO

02:01 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

गलत जगह पार्किंग करने पर 395 गाड़ियों का चालान

प्रयागराज पुलिस ने ऐसे वाहन जो ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहे थे और अवैध रूप से विभिन्न जगहों पर पार्क किए गए थे। ऐसे 395 वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 6 लाख रुपए का जुर्माना किया है।

01:52 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

कल इन प्रमुख लोगों ने लगाई संगम में डुबकी

बुधवार को यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने संगम में डुबकी लगाई। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु, एक्ट्रेस निमरत कौर, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की पत्नी सीमा नकवी ने संगम में स्नान किया। इसके अलावा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी संगम पहुंचीं।

01:50 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

महाकुंभ में जन्मा बेटा, नाम रखा शंकर

प्रयागराज के महाकुंभ में स्थित सेंट्रल हॉस्पिटल में बुधवार को 20वां प्रसव रेशमा देवी का हुआ। उन्होंने बेटे को जन्म दिया। परिवार ने बेटे का नाम शंकर रखा। केंद्रीय चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. मनोज कौशिक ने बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

01:48 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

महाकुंभ को लेकर अफवाह फैलाई, 101 सोशल मीडिया अकाउंट पर केस

महाकुंभ से जुड़ी अफवाहों और फर्जी पोस्ट को लेकर पुलिस सोशल मीडिया पर नजर बनाए हैं। अब तक 101 सोशल मीडिया अकाउंट पर FIR हो चुकी है। इसी बीच टीम की नजर पड़ी कि पाकिस्तान के वीडियो को भ्रामक रूप से महाकुंभ का बताकर यह अफवाह फैलाई जा रही है। इसमें कहा जा रहा है कि माता-पिता की सेवा करके भी पाप उतर जाएगा। यहां पाप धोने के चक्कर में जिंदगी से भी हाथ धो बैठोगे।

इस वीडियो के बैकग्राउंड में “ये प्रयागराज है” गाना लगाकर पोस्ट किया गया है । वीडियो की जानकारी करने पर पता चला कि पोस्ट में दिखाया वीडियो पाकिस्तान के करक जिले में जनवरी, 2025 में ट्रेलर के ब्रेक फेल हो जाने के कारण हुए सड़क हादसे से संबंधित है। इस वीडियो को अपलोड करने वाले 26 सोशल मीडिया अकाउंट पर कोतवाली कुंभ मेला में FIR दर्ज की गई है।

01:46 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

संगम स्टेशन 26 और स्कूल 20 फरवरी तक बंद

महाकुंभ में बुधवार को एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान किया। भीड़ के चलते दारागंज स्थित संगम स्टेशन को 26 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। महाकुंभ में तैनात अफसरों की ड्यूटी 27 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। इंटरमीडिएट तक के स्कूल 20 फरवरी तक बंद कर दिए गए हैं।

01:44 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज की 8 ट्रेनें रद्द, 4 के रूट बदले

01:43 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

10 किमी पैदल चलना पड़ेगा, VVIP पास रद्द

महाकुंभ में अभी भीड़ भी भीड़ कम नहीं हो रही है। गुरुवार को भी बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन संगम से 10-12 किमी पहले बनाई गई पार्किंग में रोके जा रहे हैं। यहां से शटल बस की व्यवस्था की गई है। आगे के रास्ते पैदल चल रहे श्रद्धालुओं से भरे हैं। ऐसे में शटल बस अगर जा भी रही है, तो जाम में रेंग रही है।

ट्रेन से जा रहे हैं, तो स्टेशन से लोगों को पैदल जाना पड़ रहा है। पार्किंग और स्टेशन से करीब 10 से 15 किमी की दूरी लोगों को पैदल तय करनी पड़ रही है। VVIP पास भी रद्द कर दिए गए हैं।

01:40 AM20 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

महाकुंभ में नहा रहीं महिलाओं के अश्लील VIDEO बनाए, दावा- डार्क वेब पर बेचे

प्रयागराज महाकुंभ में महिलाओं की प्राइवेसी में खलल डाली जा रही। संगम में स्नान करते, कपड़े बदलते समय महिलाओं के चोरी से फोटो-वीडियो बनाए जा रहे हैं। फिर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। बुधवार को कुंभ मेला पुलिस ने एक इंस्टाग्राम अकाउंट के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

शुरुआती जांच में इस अकाउंट पर स्नान करती महिलाओं के कई वीडियो अपलोड पाए गए हैं। पुलिस पता लगा है कि कहीं इस अकाउंट का कनेक्शन डार्क वेब से तो नहीं है? पुलिस ने इंस्टाग्राम के हेडऑफिस कैलिफोर्निया को एक ईमेल भेजकर अकाउंट की डिटेल्स मांगी है।

मीडिया रिपोर्ट में दावा है कि महिलाओं के प्राइवेट वीडियो को डार्क वेब पर बेचा जा रहा। इस मामले में सपा मुखिया अखिलेश यादव की भी प्रतिक्रिया सामने आ गई है। उन्होंने कहा, ‘महाकुंभ में नारी के मान-सम्मान की रक्षा करने में भाजपा सरकार विफल रही है।’ पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular