16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
किन्नर अखाड़ा ने बनाएं 5 महामंडलेश्वर, 4 श्रीमहंत
किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महराज ने आज चार महामंडलेश्वर और चार श्रीमहंत बनाए।
किन्नर अखाड़ा का विस्तार महाकुंभ प्रयागराज में जारी है। किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महराज ने आज चार महामंडलेश्वर और चार श्रीमहंत बनाए। सभी महामंडलेश्वर और श्रीमहंत को इसके पूर्व पिण्ड दान और संन्यास दीक्षा संगम पर विधि विधान से हुआ।
इसके बाद किन्नर अखाड़ा के शिविर में किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महराज, जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर गर्गाचार्य मुचकुन्द पीठाधीश्वर स्वामी महेन्द्रानंद गिरि महराज और जूना अखाड़ा की महामंडलेश्वर स्वामी जय अम्बा नंद गिरि महराज सहित किन्नर अखाड़ा के सभी संत, महंत पट्टाभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए।