01:06 AM5 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
भगदड़ पर राजा भैया बोले- जो हिंदू धर्म में विश्वास नहीं करते, वो छींटाकशी करेंगे ही
रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने बताया- कुछ लोगों का सवाल उठाना तो बनता है।
प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने बताया- महाकुंभ हम बचपन से आते रहे हैं। यह हमारा सौभाग्य है। अभी यहां से जा रहे थे, तभी हमारे परम पूज्य गुरुजी देवरहा बाबा की प्रतिमा लगी हुई थी, तो उनके दर्शन करने आए थे।
सवाल- इस बार कहा जा रहा है कि महाकुंभ दिव्य और भव्य है। इस पर आप क्या कहेंगे? जवाब- महाकुंभ दिव्य तो आदिकाल से ही है। इस बार इतनी अच्छी व्यवस्था की गई है। सफाई कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक लगे हुए हैं कि किसी भी श्रद्धालु को दिक्कत न हो।
सवाल- भगदड़ में किसकी गलती, पब्लिक या प्रशासन की? जवाब- पूरे विश्व का हिंदू सनातनी इस कुंभ में मौजूद है। हादसे को लेकर किसी पर दायित्व निर्धारित नहीं किया जा सकता है। ईश्वर से कामना है कि मृत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें। बहुत दुखद घटना है। होनी को कौन टाल सकता है।
सवाल- मौत के आंकड़े पर आपका क्या कहना है? जवाब- कुछ लोगों का सवाल उठाना तो बनता है। जो कुंभ नहीं आते, हिंदू धर्म में विश्वास नहीं करते। ऐसे राजनीतिक दल तो छींटाकशी करेंगे ही।
सवाल- क्या इस घटना के बाद यह आयोजन सफल माना जाएगा? जवाब- यह बात उन श्रद्धालु से पूछिए जो लगातार आ रहे हैं। देश के कोने-कोने से यहां तक की विदेशों से लोग आ रहे हैं।जो यहां से जा रहे हैं, वह संतुष्ट होकर के जा रहे हैं। सफाई और प्रशासनिक व्यवस्था से सब खुश हैं। इस महाकुंभ में करोड़ों लोग हैं, लेकिन कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सो रहा है। यह एक चमत्कार है।