- Hindi News
- Mahakumbh
- Mahakumbh LIVE | Prayagraj Kumbh Mela Sangam Snan Stampede Photo Video Update; CM Yogi Adityanath
प्रयागराज28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महाकुंभ का आज 21वां दिन है। दोपहर 12 बजे तक 88.83 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक 34.49 करोड़ से ज्यादा लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं।
भीड़ और सुरक्षा की निगरानी हेलिकॉप्टर से की जा रही है। बसंत पंचमी स्नान को देखते हुए 2 से 4 फरवरी तक प्रयागराज शहर और मेला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है। VVIP पास रद्द है।
मेले में पुलिस और साधु की झड़प का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पुलिस साधुओं की गाड़ी बैरियर पर रोक रही है, लेकिन वे जबर्दस्ती अंदर घुसना चाह रहे हैं। एक साधु बैरिकेड्स गिरा दिया इसके बाद उसकी पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक हुई।

श्रद्धालुओं से भरी ये रोड परेड ग्राउंड सेक्टर-2 की है। श्रद्धालु मेले से प्रयागराज जंक्शन, रामबाग, सूबेदारगंज और प्रयाग स्टेशन के लिए लौट रहे हैं।

महाकुंभ में आज गाड़ी की एंट्री को लेकर साधु की पुलिस से झड़प हो गई।
4 फरवरी तक नई गाइडलाइन
- आज से 4 फरवरी तक श्रद्धालुओं को अपने वाहन शहर के बाहर पार्किंग में खड़े करने होंगे।
- पार्किंग से वे शटल बस या पैदल घाटों तक पहुंच सकेंगे।
- बड़े और छोटे वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
- सभी रेलवे स्टेशनों पर वन-वे व्यवस्था लागू कर दी गई है। एक साइड से श्रद्धालु आएंगे तो दूसरी साइड से निकासी होगी।
महाकुंभ से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अगले चार दिन महाकुंभ का मौसम कैसा होगा, IMD का अलर्ट देखिए

29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बसंत पंचमी स्नान पर क्या तैयारियां चल रहीं, बता रहे अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष
31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रिलायंस ने महाकुंभ में दी सेवाएं

जब गंगा, यमुना और सरस्वती की पवित्र धाराएं प्रयागराज में मिलती हैं, तो लाखों लोग महाकुंभ में आध्यात्मिक तीर्थयात्रा पर निकलते हैं। आत्म-खोज और दिव्य कृपा का यह एक अनूठा अवसर कई श्रद्धालुओं के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने ‘तीर्थ यात्री सेवा’ शुरू की है। इसमें पौष्टिक भोजन, आवश्यक स्वास्थ्य देखभाल, सुरक्षित परिवहन और निर्बाध कनेक्टिविटी शामिल हैं।
07:57 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
संगम से स्टेशन जाने वाली रोड श्रद्धालुओं से भरी
श्रद्धालुओं से भरी ये रोड परेड ग्राउंड सेक्टर-2 की है। इस सड़क से श्रद्धालु मेले से प्रयागराज जंक्शन, रामबाग, सूबेदारगंज और प्रयाग स्टेशन के लिए लौटते हैं।
07:55 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
अखिलेश बोले- पोस्टमॉर्टम हाउस पर परिजनों की भीड़, कोई सक्षम संज्ञान ले
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक वीडियो X पर शेयर किया। साथ में लिखा- महाकुंभ हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं के शव लेने के लिए, प्रयागराज में पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर परिजन लाइन लगाए खड़े हैं। परिजनों को शव नहीं दिया जा रहा है, जबकि ये परिजन आग्रह कर रहे हैं कि हमें सहायता-सांत्वना राशि या कोई मुआवजा नहीं चाहिए। बस हमारे परिजन का शव हमें दे दिया जाए। कोई ‘सक्षम’ संज्ञान ले।
07:42 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
कल मदरसे-मस्जिद श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खुले रहेंगे
कल बसंत पंचमी का अमृत स्नान है। पुराने शहर की अधिकतर मस्जिद, मदरसे, इमामबाड़ों की देखरेख करने वाले मुत्वल्ली ने फैसला लिया है कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मदरसे-मस्जिद खोल रखेंगे। वहीं पर श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने के भी इंतजाम रखेंगे। बता दें कि मौनी अमावस्या की भगदड़ के बाद बड़ी संख्या में मुस्लिमों ने मस्जिदों और मदरसों को श्रद्धालुओं के रहने के लिए खोल दिया था।
07:39 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
भगदड़ में मौत के आंकड़ों पर अमिताभ ठाकुर ने उठाए सवाल
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने कुंभ में हुई मौत के आंकड़ों में छेड़छाड़ की बात कही है। इंस्पेक्टर कोतवाली, प्रयागराज को भेजी अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि बीते दिनों तीन जगहों पर भगदड़ हुई। घटना के संबंध में आधिकारिक रूप से 30 व्यक्तियों की मौत की बात कही जा रही है।
अमिताभ ठाकुर ने कहा- मीडिया रिपोर्ट से यह प्रमाणित होता दिखता है कि मौत की संख्या कम से कम 67 है। इसके साथ ही तमाम मीडिया रिपोर्ट में मौत की संख्या 100 तक होने की बात अनुमानित की जा रही है। साथ ही मृतक के परिवारजनों को अवैधानिक और आपत्तिजनक मृत्यु प्रमाणपत्र दिए जाने की बात सामने आई है। यह किसके आदेश पर हो रहा है। इसकी विवेचना होनी चाहिए।
06:52 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
साध्वी मंजू श्री का पट्टाभिषेक हो रहा
निरंजनी अखाड़े में महामंडलेश्वर बनाने के लिए साध्वी मंजू श्री का पट्टाभिषेक हो रहा है। अब इनका नाम महामंडलेश्वर गुरु दीदी मां मंजू श्री जी महाराज होगा।
06:50 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
संगम पर लगा योगी-मोदी का पोस्टर
संगम पर जहां भगदड़ मची थी, वहां पर अब योगी मोदी के पोस्टर लगा दिए गए। जिससे कि लोग संगम नोज ना देखकर जो रास्ता है, उसे रास्ते से होते हुए त्रिवेणी घाट तक पहुंचे।
06:48 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
अखाड़े में संतों का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे लोग
05:55 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
लेटे हनुमान मंदिर में सुबह से अब तक 6 लाख ने दर्शन किया
05:51 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
गाड़ी रोकने पर साधु-संतों और पुलिस में नोकझोंक, बैरिकेड्स गिराया
महाकुंभ मेले में पुलिस और साधु-संतों की झड़प का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पुलिस साधुओं की गाड़ी बैरियर पर रोक रही है, लेकिन वो जबरदस्ती अंदर घुसना चाह रहे हैं। एक साधु द्वारा झड़प के दौरान बैरिकेड्स को नीचे गिरा दिया गया और उनका ड्राइवर गाड़ी लेकर बैरिकेड्स को घसीटकर आगे बढ़ गया। पुलिसकर्मी ने कहा कि अफसरों से बात करो, बिना परमिशन गाड़ी अंदर नहीं जाएगी। इसे लेकर पुलिसकर्मियों की उनसे तीखी नोकझोंक हुई।
एक फरवरी को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने भी आपत्ति जताई थी कि साधु–संतों की गाड़ियां पुलिस द्वारा रोकी जा रही हैं। महिला महामंडलेश्वर की गाड़ी रोकने पर रविंद्र पुरी ने कड़ी नाराजगी पुलिस-प्रशासनिक अफसरों से जताई थी।
05:46 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान करौली के विक्रम सिंह अलग रंग में दिखे
महाकुंभ में राजस्थान करौली के विक्रम सिंह आए हैं। वह लोगों को इस तरह आकर्षित कर रहे हैं।
05:40 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
पीपा पुल पर आज व्यवस्था कैसी है, बता रहे रिपोर्टर विकास श्रीवास्तव
पीपा पुल-1 प्रशासनिक अधिकारियों के आने-जाने के लिए रिजर्व रखा गया है। पीपा पुल 2 नंबर अगर अखाड़े की तरफ जाने के लिए है तो 3 नंबर का पीपा पुल अखाड़े की तरफ से आने के लिए है। पुल पर अल्टरनेट व्यवस्था लागू की गई है। वहीं इस बार अनाउंसमेंट भी पीपा पुल को लेकर किया जा रहा है।
05:05 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
महाकुंभ के रंग : कहीं गीत गूंज रहा तो कहीं तरह-तरह के खिलौने बिक रहे
05:04 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
महाकुंभ में वेद की ‘पाठशाला’ शुरू

महाकुंभ के सेक्टर-18 में विश्व हिंदू परिषद की ओर से वेद विद्यालयों का शिविर शुरू हुआ। यह 5 दिवसीय है, जिसमें वेद विद्यार्थी वेदों का पारायण करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर और आचार्यों के मंगलाचरण से हुआ। परिषद के केंद्रीय महामंत्री संगठन मिलिंद ने कहा- इस पावन तट पर सभी श्रद्धालु साधना के लिए जुटे हैं। विश्व हिंदू परिषद के प्रयास से आज देशभर में 25 वेद विद्यालय चल रहे हैं। इनका लक्ष्य वेदों का प्रचार-प्रसार है, गांव-गांव में वेदों की ऋचाएं गूंजे, यह मानकर इस आध्यात्मिक सांस्कृतिक देश में वेदों के प्रचार प्रसार के लिए वेद विद्यालय के माध्यम से यह काम चल रहा है।
04:57 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
21 दिन में 34 लाख से ज्यादा लोगों ने स्नान किया
महाकुंभ का आज 21वां दिन है। सुबह 10 बजे तक 72.36 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक 34 करोड़ से ज्यादा लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं।
04:55 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
राजूदास की ओर से दंगल का आयोजन

आज महाकुंभ में अखिल भारतीय निर्वाणी अनी अखाड़े में हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत राजूदास की ओर से दंगल का आयोजन किया गया। इसमें गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़, महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड आदि राज्यों के पहलवानों ने हिस्सा लिया। राजू दास ने कहा- प्राचीन समय में अखाड़े ही शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम होते थे, जो आज भी परंपरागत चल रहे हैं।
04:51 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
हनुमान मंदिर और रेलवे स्टेशन किधर से जाएं, पुलिस अनाउंस कर रही
04:49 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
महाकुंभ में पुलिस लाइन से अपडेट दे रहे रिपोर्टर विकास श्रीवास्तव
04:30 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
महाकुंभ की हेलिकॉप्टर से निगरानी
महाकुंभ में बसंत पंचमी के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सुबह से अब तक 41 लाख लोग स्नान कर चुके हैं। प्रशासन हेलिकॉप्टर से भीड़ पर नजर रखे हुए है।
04:20 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
महाकुंभ में तीसरा अमृत स्नान कल सुबह 5 बजे से
महाकुंभ में तीसरा अमृत स्नान बसंत पचंमी का है। यह सोमवार सुबह 5 बजे से होगा। सबसे पहले महानिर्वाणी अखाड़ा और अटल अखाड़ा सुबह 5 बजे स्नान करेगा। जबकि नया उदासीन अखाड़ा 12 बजे अमृत स्नान करेगा।
03:43 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
बांसुरी बजाकर लोगों का ध्यान आकर्षित करता दुकानदार
03:31 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
पलामू के विकास ने महाकुंभ पर सुनाई कुछ पंक्तियां
03:26 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
मोक्ष वाले बयान पर धीरेंद्र शास्त्री की सफाई, बोले- तोड़ मरोड़कर पेश किया गया
आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने मोक्ष वाले बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा- इस प्रकार से बयान नहीं था। हमारा कहना यह था कि हमारे वैदिक परंपरा में गंगा के किनारे मृत्यु के बारे में मोक्ष की पद्धति की अवधारणा है। मौत के बाद हम सनातनी कहां जाते हैं? गंगा के किनारे ही तो जाते हैं। जो घटना हुई निश्चित रूप से निंदनीय हुई। हमारे मन में बहुत पीड़ा है। रोते-बिलखते हिंदू परिवारों को देखकर हमारा मन बहुत दुखी है। हमारा बयान तोड़ मरोड़कर प्रस्तुत किया गया है।
03:24 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
संगम एंट्री के मेन गेट से रिपोर्टर विकास श्रीवास्तव अपडेट दे रहे
03:22 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
देवबंद के दीपक बोले- यहां कोई दिक्कत नहीं
देवबंद के दीपक राणा ने कहा- मौनी अमावस्या स्नान पर नहीं आ पाया था। आज हमें महाकुंभ आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यहां कोई दिक्कत नहीं। आने में भी कोई समस्या नहीं हुई।
03:15 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
सहारनपुर के अंकित बोले- यहां व्यवस्था अच्छी
सहारनपुर के अंकित ने कहा- यहां योगी और मोदी ने व्यवस्था बहुत अच्छी की है। कल बसंत पंचमी पर स्नान करेंगे।
03:14 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान की रवीना व्यास बोलीं- यहां महौल अच्छा है
राजस्थान की रवीना व्यास ने कहा- मैं यहां कल ही आ गई थी। आज भी यहीं रुकने का सोच रहे हैं, क्योंकि यहां का माहौल बहुत अच्छा है। जैसा पहले भीड़ दिखाई जा रही थी, उसे देखकर पहले हम लोग डर गए थे। सभी लोगों को आना चाहिए।
03:09 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
BJP विधायक बोले- चीफ सेक्रेटरी पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो
गाजियाबाद से BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में कहा- हमें यह अंदाजा नहीं था कि निर्धारित 40 करोड़ से ज्यादा 50 करोड़ तक लोग पहुंच जाएंगे। क्या यह 50 करोड़ की संख्या कहने भर के लिए थी? जब तक एक दो अधिकारी जेल नहीं जाएंगे, NSA का मुकदमा दर्ज नहीं होगा…यह हादसा नहीं, हत्या हुई है। UP के चीफ सेक्रेटरी का ध्यान सिर्फ लूट करने में है। चीफ सेक्रेटरी के ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज हो, उन्हें इस हादसे की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए। क्या अधिकारियों, उनकी पत्नी और बच्चों के लिए करोड़ों लोगों को रोक दिया जाएगा?
02:58 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
बसंत पंचमी पर स्नान और दान के लिए मुहूर्त

प्रयाग धर्म संघ के अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने बताया- हिंदू पंचांग के अनुसार बसंत पंचमी की शुरुआत आज 2 फरवरी को सुबह 11.54 बजे होगी। बसंत पंचमी तिथि का समापन कल 3 फरवरी को सुबह 9.35 बजे होगा। उदया तिथि के मुताबिक, बसंत पंचमी का स्नान 3 फरवरी को होगा। स्नान और दान के लिए सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 7.09 बजे से अगले दिन मध्य रात 12.52 बजे तक रहेगा। वहीं, रवि योग 3 फरवरी रात 12.52 बजे से सुबह 7.08 बजे तक रहेगा। इसके साथ ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5.24 बजे से 6.16 बजे तक रहेगा। अमृत काल रात 8.24 बजे से 9.53 बजे तक रहेगा। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.13 बजे से 12.57 बजे तक रहेगा।
02:49 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
आज से 4 दिन स्टेशनों पर वन-वे रहेगा

बसंत पंचमी के मौके पर प्रयागराज शहर के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज से 5 फरवरी तक यात्रियों को वन-वे प्रवेश ही होगा। प्रयागराज जंक्शन, छिवकी, नैनी, सूबेदारगंज, प्रयाग, रामबाग आदि रेलवे स्टेशनों पर एक साइड से प्रवेश तो दूसरी साइड से यात्रियों की निकासी होगी।
02:47 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
अगले 3 दिन तक प्रयागराज शहर में वाहनों की नो एंट्री

कल 3 फरवरी को बसंत पंचमी का मुख्य स्नान है। इसे देखते हुए 2 से 4 फरवरी तक शहर में बाहरी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। श्रद्धालुओं को अपने वाहन शहर के बाहर निर्धारित पार्किंग में खड़े करने होंगे, जहां से वे शटल बस या पैदल घाटों तक पहुंच सकेंगे। बड़े और छोटे वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
02:13 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
बीयर बार मालिक से लेकर रेप के आरोपी बने महामंडलेश्वर, अखाड़ों में पावरफुल पद

प्रयागराज महाकुंभ के बीच किन्नर अखाड़ा विवादों में है। पूर्व एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने के फैसले का विरोध हो रहा है। खुद को किन्नर अखाड़े का संस्थापक बताने वाले ऋषि अजय दास ने सवाल उठाया- जिस पर देशद्रोह का आरोप हो, उसे महामंडलेश्वर कैसे बनाया जा सकता है? ये कोई बिग बॉस का शो नहीं है।
अजय दास ने आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और ममता को पद से हटाने का दावा किया। हालांकि लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा- वे कौन होते हैं, मुझे अखाड़े से निकालने वाले। संडे बिग स्टोरी में पढ़िए विवादों में रहे महामंडलेश्वरों की कहानी
02:05 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
संगम घाट पर आज श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा
कल 3 फरवरी को बसंत पंचमी पर मुख्य स्नान है। ऐसे में आज से ही महाकुंभ में श्रद्धालु बढ़ गए हैं। आज संगम पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए उमड़े हैं।
01:59 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
हर्षा रिछारिया कल्पवासियों से मिलीं
हर्षा रिछारिया शनिवार रात महाकुंभ के कैंप में पहुंचीं। कल्पवासियों से उन्होंने मुलाकात की। जय-जय श्रीराम के जयकारे लगाए।
01:52 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
संगम स्नान से मन का मैल नहीं धुलता, कर्म सही कीजिए
महाकुंभ में चर्चा में रही हर्षा रिछारिया ने वीडियो जारी कर कहा- सबको लगता है कि कुंभ में आकर संगम स्नान करने से सारे पाप धुल जाते हैं। लेकिन, बड़ी बात ये है कि संगम में वही पाप धुलते हैं जो शरीर ने किए हैं। मन का मैल यहां कभी नहीं धुल पाता, कर्म सही कीजिए। जीवन अपने आप सही हो जाएगा।
01:23 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
बसंत पंचमी की समीक्षा में योगी ने दिए निर्देश

योगी ने बसंत पंचमी को लेकर समीक्षा बैठक की।
1. ट्रैफिक और क्राउड मैनेजमेंट को बेहतर बनाने पर जोर दें। 2. आने वाले श्रद्धालुओं को कम से कम चलना पड़े। 3. सीनियर अधिकारी प्रमुख स्थलों पर कैंप करें। 4. किसी भी स्तर पर चूक की कोई गुंजाइश न हो। 5. बसंत पंचमी पर अखाड़ों की भव्य शोभायात्रा की सुरक्षा करें। 6. पब्लिक के साथ अच्छा व्यवहार होना चाहिए। 7. 2 और 3 फरवरी हमारे लिए चुनौतीपूर्ण रहेगी। 8. स्ट्रीट वेंडर्स सड़क पर न दिखाई दें। 9. प्रेशर पॉइंट्स पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
01:23 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर पहुंचे महाकुंभ

आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर शनिवार को महाकुंभ पहुंचे। वह अपने प्राइवेट जेट से विभिन्न देशों के 10-12 शिष्यों के साथ महाकुंभ में आए हैं। सबसे पहले उन्होंने आईसीसीसी पहुंचकर सीएम योगी से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने श्री श्री रविशंकर का भव्य स्वागत किया।
01:22 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
श्री कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए महासंवाद होगा

महाकुंभ में शनिवार को श्री कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति और मंदिर निर्माण के काम के लिए महासंवाद शुरू करने का फैसला लिया गया। साधु-संतों ने श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण के लिए गांव-गांव आंदोलन शुरू करने का फैसला लिया। 11 सदस्यीय कमेटी बनाने पर सहमति बनी है। संतों ने कहा कि मंदिर की जमीन से मस्जिद को हटवाकर भव्य निर्माण कराएंगे।
इसके लिए हिंदू समाज से श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने का भी आह्वान किया।
01:21 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
मंत्री निषाद बोले- VIP कल्चर को पूरी तरह से खारिज नहीं किया जा सकता

हमीरपुर में उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद ने महाकुंभ को लेकर बड़ा बयान दिया है। महाकुंभ में हुए हादसे पर बोलते हुए कहा- VIP कल्चर को पूरी तरह से खारिज नहीं किया जा सकता, क्योंकि VIP भी प्रशासन का हिस्सा हैं। उनकी सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। CM योगी खुद पूरी घटना की जांच कर रहे हैं।
01:20 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
यहां बेहतरीन इंतजाम हैं, मैं हैरान हूं- उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ परिवार के साथ महाकुंभ पहुंचे। उन्होंने सिर पर शिवलिंग रखकर संगम में डुबकी लगाई। योगी भी उनके साथ संगम घाट तक गए।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा- यह ऐतिहासिक है, अब तक दुनिया में कहीं भी इतने लोग इकट्ठा नहीं हुए और प्रशासन द्वारा यहां बेहतरीन इंतजाम किए गए। देखकर मैं हैरान हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि भारत में ऐसा आयोजन होगा। एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, लेकिन आप देख सकते हैं कि कितनी जल्दी सब कुछ संभाल लिया गया। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए इंतजाम इतिहास में दर्ज हो गए हैं।
01:20 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
नागा साधु ने सिपाही को मारा डंडा
महाकुंभ में आज एक नागा साधु भड़क गया। इस दौरान उसने एक सिपाही के साथ बदसलूकी भी की। सिपाही को नागा साधु ने डंडा भी मारा। वहीं सिपाही हाथ जोड़कर नागा साधु से विनती करता रहा।
01:19 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
भगदड़ में बिहार के 11 की मौत, CM नीतीश 2-2 लाख देंगे

बिहार के CM नीतीश कुमार ने महाकुंभ भगदड़ में मृतकों का आंकड़ा जारी किया। उन्होंने X पर लिखा- महाकुंभ में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में बिहार के गोपालगंज जिले के 4, औरंगाबाद जिले के 2, पटना जिले के 1, मुजफ्फरपुर जिले के 1, सुपौल जिले के 1, बांका जिले के 1, पश्चिमी चंपारण जिले के 1, कुल 11 श्रद्धालुओं का असामयिक निधन अत्यंत दुखद है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में बिहार के रहने वाले मृतकों के आश्रितों को 2 लाख अनुदान और घायल श्रद्धालुओं को 50 हजार मुख्यमंत्री राहत कोष से देने का निर्देश दिया है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।
01:19 AM2 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
भगदड़ के बाद महाकुंभ में 5 नए बदलाव, बसंत पंचमी के लिए नई व्यवस्था

3 फरवरी को बसंत पंचमी है। इस दिन प्रयागराज महाकुंभ में साधु-संतों का अमृत स्नान है। एक बार फिर महाकुंभ में भीड़ बढ़ रही है। 28 जनवरी की आधी रात भगदड़ और मौतों के बाद प्रशासन का सबसे ज्यादा फोकस क्राउड मैनेजमेंट पर है। भगदड़ की घटना के तुरंत बाद प्रशासन ने 5 बड़े बदलाव किए। पूरे मेला क्षेत्र को नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया। VVIP पास रद्द कर दिए। सारे पांटून पुल खोल दिए गए। बॉर्डर पर गाड़ियों को रोक दिया गया। हादसे के 48 घंटे के अंदर मेला क्षेत्र से भीड़ प्रेशर कम होने के बाद अब 4 फरवरी तक की स्ट्रेटजी तैयार की गई है।