प्रयागराज13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महाकुंभ का रविवार 28वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 42 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। आज सुबह 8 बजे तक 57 लाख लोग स्नान कर चुके हैं। सुबह से ही संगम पर श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ है। संगम पर श्रद्धालुओं को रुकने नहीं दिया जा रहा।
पूरे शहर में जाम की स्थिति है। प्रयागराज जंक्शन पर अचानक बढ़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इमरजेंसी क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू कर दिया गया है। अब यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए सिटी साइड से स्टेशन में प्रवेश करना होगा।
महाकुंभ जा रही ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ है। वाराणसी में जगह न मिलने पर महिलाएं ट्रेन इंजन में घुस गईं और गेट बंद कर लिया। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को बाहर निकाला। हरदोई में भी कोच का गेट न खोलने पर नाराज श्रद्धालुओं ने हंगामा कर दिया। ट्रेन में जमकर तोड़-फोड़ की।
आज उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार महाकुंभ में डुबकी लगाएंगे। कल 1.22 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई थी। शनिवार को दो मुख्यमंत्री राजस्थान के भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के मोहन यादव पहुंचे। दोनों मुख्यमंत्रियों ने संगम में एक साथ डुबकी लगाई।
2 तस्वीरें देखिए-

वाराणसी में जगह न मिलने पर ट्रेन के इंजन में महिलाएं घुस गईं।

आधी रात अखिलेश यादव ने महाकुंभ से लौटने और वहां जाने वाले श्रद्धालुओं से मुलाकात की।
महाकुंभ से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….
लाइव अपडेट्स
32 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रात 10 बजे से निकली हूं, अब तक महाकुंभ नहीं पहुंच पाई
मध्य प्रदेश रीवा से महाकुंभ जा रहीं रुपा सोनी का कहना है कि रात में 10 बजे से निकली हूं। जगह-जगह जाम लगा हुआ। इस वजह से अब तक महाकुंभ नहीं पहुंच पाई हूं।
36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रयागराज शहर जाने वाले रीवा मार्ग पर रातभर लगा रहा जाम
36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महाकुंभ में मौसम कैसा, अपडेट दे रहे भास्कर रिपोर्टर प्रकाश
03:18 AM9 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
प्रयागराज जंक्शन पर इमरजेंसी क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू
प्रयागराज जंक्शन पर अचानक बढ़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इमरजेंसी क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू कर दिया गया है। अब यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए सिटी साइड से स्टेशन में प्रवेश करना होगा।
यात्रियों के प्रवेश के लिए आश्रय स्थल का उपयोग किया जा रहा है, साथ ही अन्य गेट भी खुले हैं। जो यात्री अन्य गेटों से आ रहे हैं, उन्हें रोका नहीं जा रहा है। हालांकि, स्टेशन परिसर में जाम की स्थिति न बने, इसके लिए वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।
03:17 AM9 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
आधी रात महाकुंभ जाने-लौटने वाले श्रद्धालुओं से मिले अखिलेश



03:08 AM9 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
कल राष्ट्रपति महाकुंभ आएंगी
महाकुंभ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार को आएंगी। संगम में स्नान करेंगी। राष्ट्रपति सुबह 11 बजे प्रयागराज पहुंचेंगी। शाम चार बजे तक यहां रहेंगी। इस दौरान फ्लोटिंग जेटी पर संगम स्नान, पूजन करेंगी।
02:59 AM9 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
महाकुंभ में VVIP लोगों का जमावड़ा, देखिए लिस्ट
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
- केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
- कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार
- उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण
- गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकरभाई चौधरी
- मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
- बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री नीरज सिंह
- बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहानी
- महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुल्ले
- उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड
02:54 AM9 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
हरदोई में महाकुंभ जा रही ट्रेन में तोड़फोड़

हरदोई में महाकुंभ जा रही बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस में श्रद्धालु ने तोड़फोड़ की। ट्रेन के अंदर पैर रखने की जगह नहीं थी। ऐसे में यात्रियों ने अंदर से दरवाजे बंद कर लिए।
ट्रेन रात शनिवार रात हरदोई स्टेशन पर रुकी, तो 2000 यात्री चढ़ने के लिए गेट को धक्का देने लगे। जब गेट नहीं खुला तो हंगामा करना शुरू कर दिया। किसी तरह से पुलिस कर्मियों ने श्रद्धालुओं को शांत कराया।
02:47 AM9 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
काशी में ट्रेन के इंजन में घुसे श्रद्धालु, जीआरपी ने बाहर निकाला
वाराणसी से महाकुंभ जाने के लिए पर्यटकों की भीड़ कैंट स्टेशन पर भी देखने को मिल रही है। शनिवार रात डेढ़ बजे प्रयागराज जाने वाली ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर खड़ी थी। ट्रेन पूरी तरह से भरी हुई थी।
जगह न मिलने पर 20 से अधिक लोग ट्रेन के इंजन में घुस गए। लोको पायलट ने उन्हें बाहर निकलने के लिए कहा, लेकिन नहीं निकले। इसके बाद जीआरपी ने सभी को बाहर निकाला।
02:26 AM9 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
महाकुंभ में ‘मेगा यूथ फेस्ट’ का आयोजन, अनुराग ठाकुर हुए शामिल

महाकुंभ में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने ‘मेगा यूथ फेस्ट’ का आयोजन किया।
महाकुंभ में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने ‘मेगा यूथ फेस्ट’ का आयोजन किया। संस्थान ने स्टैंड-अप कॉमेडी, म्युजिकल प्रस्तुति और मोटिवेशनल वार्ताओं के माध्यम से लगभग ढाई हजार युवाओं को कुम्भ मेले के सेक्टर-9 में मार्गदर्शन प्रदान किया। जिसमें मुख्य मेहमान के रूप में अनुराग ठाकुर ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज की।
फेस्ट के विभिन्न सत्रों का आयोजन दिव्य गुरु आशुतोष महाराज जी की साध्वी शिष्याओं द्वारा किया गया। अनुराग ठाकुर ने कहा- युवा शक्ति को सही मार्गदर्शन मिल जाए तो भारत अपने आप ही विश्वगुरु बन जाएगा’।
सांसद अनुराग ठाकुर ने दिल्ली की जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा- उन्होंने दिल्ली को आपदा मुक्त किया है। दिल्ली अब विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगी। दिल्ली की जनता ने डबल डेटिंग करने वालों को भी करारा जवाब देकर उनका खाता खुलने नहीं दिया है।
02:25 AM9 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से मिलने पहुंचे एक्टर राजकुमार राव

महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से मिलने पहुंचे बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव।
किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से मिलने पहुंचे बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव। साथ में उनकी पत्नी पत्रलेखा भी मौजूद रही।।
02:25 AM9 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
CM मोहन यादव ने कहा- प्रयागराज के बाद उज्जैन बुला रहा

CM मोहन यादव स्वामी अवधेशानंद गिरि से मुलाकात की।
MP के CM मोहन यादव ने कहा, “प्रयागराज में हमने मां गंगा का आशीर्वाद पाया है। हमने निमंत्रण दिया है कि प्रयागराज के बाद उज्जैन बुला रहा है। हमने पर्याप्त तैयारियां करा दी हैं। एक तीर्थ नगरी के रूप में उज्जैन की पहचान बने इस पर बड़ी योजना से हम काम कर रहे हैं। निश्चित रूप से आने वाले समय में शिप्रा नदी के जल से ही सभी तीर्थ पर्वों के स्नान होंगे।”
CM मोहन यादव ने कहा– ऐसा लग रहा है कि ब्रह्मांड में ये दृश्य देखने के लिए देवता भी तरस रहे होंगे। CM योगी ने महाकुंभ में बहुत अच्छी व्यवस्थाएं की हैं
02:25 AM9 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
महाकुंभ के बाद काशी के लिए जाएंगे- नागा साधु महेंद्र मुकुंद गिरि
थानापति नागा साधु महेंद्र मुकुंद गिरि ने बताया, प्रयागराज महाकुंभ के बाद वह काशी के लिए जाने वाले हैं। वह कैसे जायेंगे यह किसी को नहीं बताया जाता, काशी के बाद अखाड़े में उनकी दायित्व सौंपा जाता है, हम उसका निर्वाह करते हैं। इसके अतिरिक्त हिमालय व नर्मदा नदी की कंदराओं में जप-तप करते है। अब वह हरिद्वार के कुंभ में फिर एक साथ धार्मिक अनुष्ठान करने पहुंचेंगे।