Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeदेशमहाकुंभ में अमृत स्नान की 30 तस्वीरें: नागा संतों ने तलवारें...

महाकुंभ में अमृत स्नान की 30 तस्वीरें: नागा संतों ने तलवारें और त्रिशूल लहराए, विदेशी भी स्नान के लिए संगम में उतरे

प्रयागराज2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वसंत पंचमी पर महाकुंभ का आज आखिरी और तीसरा अमृत स्नान चल रहा है। हाथों में तलवार-गदा, डमरू लिए साधु-संत अखाड़े से निकले। पूरे शरीर पर भस्म-भभूत लगाए संत घोड़े और रथ पर सवार हुए।

हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए साधु-संत संगम पहुंचे। जिस रास्ते से नागा संत गुजरे, श्रद्धालु उनकी चरण रज माथे पर लगाने लगे। विदेशी भी संतों का आशीर्वाद ले रहे हैं। अमृत स्नान की खास 30 तस्वीरें देखिए…

सबसे पहले 10 तस्वीरें नागा साधुओं की…

संगम स्नान के दौरान नागा संन्यासियों ने त्रिशूल लहराए। सबसे पहले श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी और श्री शंभू पंचायती अटल अखाड़ा ने सुबह 5 बजे स्नान किया।

संगम में ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। हेलिकॉप्टर से साधु-संतों पर फूल बरसाए गए। नागा संन्यासियों के बाद बैरागी अखाड़े स्नान के लिए निकले।

संगम में स्नान के समय नागा संन्यासियों ने कलाबाजी दिखाई। साधु गंगा जल की बौछारें करते दिखे। सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे नागा संन्यासी निरंजनी अखाड़े में हैं।

नागा संन्यासी घोड़े पर सवार होकर अमृत स्नान के लिए निकले। एक संन्यासी ने अपनी 15 फीट लंबी जटा दिखाई।

संगम में नागा संन्यासी ने गदा लहराई। डुबकी लगाई और ध्यान में लीन दिखे। 13 अखाड़े हैं, जिनमें से 7 संन्यासी, बैरागी और उदासीन के 3-3 अखाड़े हैं।

घोड़े पर सवार होकर अखाड़े से निकले नागा संन्यासी। अखाड़े के संतों का रूट अलग रहा। एक रूट से संगम तक आए, दूसरे रूट से शिविर पहुंचे।

सुबह सेक्टर 18 से अपने अखाड़ों से निकलकर स्नान के लिए जाते नागा संन्यासी। नागा संन्यासियों के लिए पांटून पुल आने-जाने के लिए रिजर्व रखा गया था।

स्नान के लिए जाते नागा संन्यासी रास्तेभर झूमते दिखे। ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य भी किया।

पंचायती, अटल, निरंजनी और आनंद अखाड़े के नागा संन्यासी और संतों ने एकसाथ स्नान किया। स्नान की शुरुआत संन्यासी अखाड़ों से हुई।

रात 3 बजे अखाड़ों में नागा साधुओं ने विशेष पूजा की। ये तस्वीर पंचायती अखाड़ा निर्वाणी की है।

अब महाकुंभ के क्रेज की 3 तस्वीरें…

छोटा नागा संन्यासी भी आकर्षण का केंद्र रहा। कंधे पर बैठाकर संन्यासी उसे संगम ले गए।

नागा संन्यासी जिस रास्ते से गुजरे, उनकी चरण रज लेने के लिए भक्तों में होड़ दिखी।

बसंत पंचमी पर संगम में स्नान के लिए नाचते-गाते जाते श्रद्धालु। आज 3 करोड़ श्रद्धालुओं के संगम में डुबकी लगाने की संभावना है।

अब महाकुंभ में श्रद्धालुओं और साधुओं के सैलाब की 5 तस्वीरें…

महाकुंभ में आखिरी अमृत स्नान पर सुबह से हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।

साधु-संतों के स्नान के लिए जगह रिजर्व है। अखाड़े स्नान कर रहे हैं।

मार्ग पर 500 मीटर तक नागा संन्यासी दिखे। सबसे ज्यादा जूना अखाड़े में नागा संन्यासी हैं।

संगम नोज पर अमृत स्नान का इंतजार करते साधु-संत। इन्हें देखने के लिए श्रद्धालु काफी करीब पहुंच गए।

संगम घाट पर एक हिस्से में आम श्रद्धालुओं ने स्नान किया। रात 12 बजे के बाद ही स्नान शुरू हो गया था।

किन्नर अखाड़े के स्नान की 4 तस्वीरें…

किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर ने स्नान किया। अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्चर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा कि हम एक थे, एक है और एक रहेंगे।

किन्नर अखाड़े की संत गहनों से लदी दिखीं। किन्नर अखाड़े ने जूना अखाड़े के साथ अमृत स्नान किया।

किन्नर अखाड़े के साधु-संन्यासियों का स्नान देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

हाथ में त्रिशूल लेकर संगम में अमृत स्नान करने पहुंची किन्नर अखाड़े की संत।

अब महाकुंभ में विदेशियों की 3 तस्वीरें…

महाकुंभ पहुंची एक विदेशी श्रद्धालु ने कहा-अमृत स्नान मेरे लिए नया अनुभव है।

देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। ध्यान में लीन विदेशी महिला श्रद्धालु।

श्रद्धालु ने कहा- महाकुंभ के बारे में अपने दोस्तों से सुना था। इसे देखने की इच्छा पूरी हो गई।

महाकुंभ की सिक्योरिटी की 5 तस्वीरें…

मौनी अमावस्या से इस बार संगम नोज पर दोगुनी सुरक्षा व्यवस्था थी। पुलिस जवानों के साथ आरएफ के जवान तैनात रहे।

स्नान के बाद रस्सियों को घेरा बनाकर श्रद्धालुओं को संगम से निकाला गया।

महाकुंभ में तैनात जवान स्नान के बाद घाट खाली कराने का अनाउंसमेंट करते रहे, ताकि संगम नोज पर भीड़ ने जुटे।

लखनऊ में सुबह 3 बजे से सीएम योगी, डीजीपी प्रशांत कुमार, गृह सचिव संजय प्रसाद के साथ महाकुंभ के आखिरी शाही स्नान पर नजर रखी।

अखाड़ों के स्नान के समय चारों तरफ से घेरा बनाकर साधु-संतों को स्नान के लिए ले जाया गया। घोड़े पर सवार होकर पुलिस ने मेले में भीड़ नियंत्रण किया।

महाकुंभ की ये खबर भी पढ़ें… महाकुंभ का आखिरी अमृत स्नान, पल-पल की अपडेट के लिए क्लिक करें

वसंत पंचमी पर महाकुंभ का तीसरा और अंतिम अमृत स्नान जारी है। हाथों में तलवार-गदा, डमरू और शंख। शरीर पर भभूत। आंखों पर काला चश्मा। घोड़े और रथ की सवारी। हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए साधु-संत स्नान के लिए संगम पहुंच रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular