- Hindi News
- Mahakumbh
- Mahakumbh LIVE | Prayagraj Kumbh Mela Shahi Snan Photos Update; Naga Sadhu Yogi Adityanath
प्रयागराजकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
महाकुंभ का आज छठा दिन है। सुबह 10 बजे तक 20 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। अब तक 7.5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम स्नान कर चुके हैं। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने संगम में डुबकी लगाई।
आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह प्रयागराज आ रहे हैं। वह संगम में स्नान करेंगे। सेना के अफसरों के साथ बैठक भी करेंगे।
राजनाथ सिंह के आने से पहले देर रात शहर और महाकुंभ क्षेत्र में आर्मी के जवान उतरे। पुलिस ने भी जांच-पड़ताल बढ़ा दी। मेला क्षेत्र में जाने वाली गाड़ियों की तलाशी ली। 18 संदिग्ध लोगों को पकड़ा। इनमें से कुछ के पास आधार कार्ड नहीं थे। कुछ अपने बारे में सही जानकारी नहीं दे सके। जबकि कई युवकों को चोरी के शक में पकड़ा गया।
सेक्टर-18 में बम की सूचना पर देर रात तक पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां परेशान रहीं। पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम डिस्पोजल स्क्वाड की टीमों ने सेक्टर-18 सहित महाकुंभ के एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। सफाईकर्मी के पास दोपहर में कॉल आई थी कि सेक्टर-18 में बम है। थोड़ी ही देर में ब्लास्ट की धमकी दी थी। पुलिस कॉल डिटेल निकलवा रही है।
आज से कुछ रूट पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। शहर से नैनी की ओर जाने वाले वाहन मेडिकल चौराहा, बैरहना और बांगड़ धर्मशाला चौराहे से होते हुए नए यमुना पुल की ओर निकलेंगे। वहीं, झूंसी की दिशा में जाने वाले वाहन दोपहर 2 बजे के बाद बालसन चौराहे, हाशिमपुर पुल, बक्शी बांध, नागवासुकि से ओल्ड जीटी पांटून पुल होकर जाएंगे। शहर से नैनी जाने वाले वाहन पुराने यमुना पुल होते हुए जाएंगे।
लाइव अपडेट्स
अभी
- कॉपी लिंक
स्वामी चिदानंद सरस्वती ने महाकुंभ में हवन-पूजन किया
परमार्थ निकेतन आश्रम के प्रमुख स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती ने महाकुंभ में पूजा-अर्चना और हवन किया।
11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आज 10 बजे तक 20 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया
सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, आज सुबह 10 बजे तक 19.84 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। 13 जनवरी से आज सुबह 10 बजे तक की बात करें तो 7.50 करोड़ श्रद्धालुओं स्नान कर चुके हैं।
04:07 AM18 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
महाकुंभ में बम की सूचना, आधी रात तक चला सर्च ऑपरेशन

गाड़ियों की रात में तलाशी लेते पुलिस के जवान।
महाकुंभ के सेक्टर-18 में बम की सूचना पर शुक्रवार को पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां घंटों परेशान रहीं। पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम डिस्पोजल स्क्वाड की टीमों ने सेक्टर-18 सहित महाकुंभ के एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। सफाईकर्मी के पास दोपहर 2 बजे कॉल आई थी कि सेक्टर-18 में बम है। थोड़ी ही देर में ब्लास्ट की धमकी दी। DIG वैभव कृष्ण ने बताया- नंबर के आधार पर धमकी देने वाले को ट्रैस किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
03:44 AM18 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
योगी का आज का कार्यक्रम टला

CM योगी का आज महाकुंभ में आने का कार्यक्रम टल गया है। मौनी अमावस्या स्नान पर्व की तैयारियों की समीक्षा के लिए वह जल्द आएंगे। योगी का शनिवार और रविवार को महाकुंभ में कार्यक्रम था। अखाड़ों के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण करने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। गुरुवार को आए मुख्य सचिव ने इसकी घोषणा करने के साथ तैयारी करने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार रात मेल अधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया- मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थगित हो गया है।
03:24 AM18 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
घने कोहरे में संगम स्नान
महाकुंभ में घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी करीब 20 से 30 मीटर ही है। संगम स्नान के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुंचे हैं।
03:21 AM18 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
महाकुंभ के कार्यक्रम

03:17 AM18 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
मौसम का हाल बता रहें रिपोर्टर प्रकाश त्रिपाठी
प्रयागराज में सुबह से घना कोहरा छाया है। ठंड और गलन से लोग परेशान हैं। न्यूनतम तापमान 10.4°C रिकॉर्ड की गई। आज दिन में हल्की धूप का अनुमान है।
02:39 AM18 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
स्वतंत्रदेव सिंह ने संगम स्नान किया

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने शनिवार सुबह संगम में डुबकी लगाई। सोशल मीडिया X पर फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा- यत्र कृत्वा च संकल्पं यज्ञियं फलमाप्नुयात्। सर्वतीर्थमयं तीर्थं प्रयागाख्यमनुत्तमम्… यानी प्रयाग एक उत्तम तीर्थ है, जो सभी तीर्थों से परिपूर्ण है। जहां संकल्प करने पर मनुष्य को यज्ञीय फल की प्राप्ति होती है।
01:57 AM18 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
महाकुंभ को देखते हुए बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन

मुख्य सचिव, DGP और स्थानीय पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने शुक्रवार को मेला क्षेत्र में तैयारियां देखी।
महाकुंभ मेले के दौरान संगम क्षेत्र के पास यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन की योजना बनाई है। शनिवार से मेले के समय (विशेष पर्व को छोड़कर) नैनी, बैरहना और संगम के आसपास के क्षेत्रों में परिवहन के लिए कुछ रूट बदले जाएंगे। शहर से नैनी की ओर जाने वाले वाहन मेडिकल चौराहा, बैरहना और बांगड़ धर्मशाला चौराहे से होते हुए नए यमुना पुल की ओर निकलेंगे। वहीं, झूंसी की दिशा में जाने वाले वाहन दोपहर 2 बजे के बाद बालसन चौराहे, हाशिमपुर पुल, बक्शी बांध, नागवासुकि से ओल्ड जीटी पांटून पुल होकर जाएंगे। शहर से नैनी जाने वाले वाहन पुराने यमुना पुल होते हुए जाएंगे।
01:54 AM18 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
राजनाथ की सुरक्षा में पूरी रात सर्च ऑपरेशन, आर्मी अफसर भी मेला पहुंचे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज संगम स्नान करेंगे। ऐसे में देर रात शहर और महाकुंभ क्षेत्र में सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए गए। राजनाथ सिंह के आने से पहले ही पूरी रात महाकुंभ क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। मेला क्षेत्र और शहर में आर्मी का मूवमेंट बढ़ गया है। आधी रात मेला क्षेत्र में जाने वाली गाड़ियों की तलाशी ली गई। आने जाने वालों का आधार चेक किया गया। आर्मी के जवान मेला में पूरी रात चेकिंग करते रहे। शनिवार को मेला क्षेत्र के विभिन्न थानों की पुलिस ने पूछताछ और जांच करते हुए 18 लोगों को पकड़ा। इनमें से कुछ के पास आधार कार्ड नहीं थे। कुछ अपने बारे में सही जानकारी नहीं दे सके। जबकि कई युवकों को चोरी के शक में पकड़ा गया।
01:54 AM18 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
संगम पर चलता है पंडों का साम्राज्य, नाम नहीं, झंडा इनका ट्रेडमार्क

रावण वध के बाद भगवान राम पर ब्रह्म हत्या का दोष लगा। इसलिए वह तीर्थराज प्रयागराज में संगम किनारे पूजा कराने आए, लेकिन यहां के पंडों ने मना कर दिया। फिर राम को अयोध्या से पुरोहित बुलाने पड़े, तब जाकर पूजा हो सकी। यह कहानी है प्रयागराज के पंडों यानी तीर्थ पुरोहितों की। प्रयागराज में बड़े हनुमानजी मंदिर की तरफ से संगम क्षेत्र की ओर बढ़ने पर दोनों पटरियों पर तीर्थ पुरोहित दिखेंगे। इनकी पहचान इनके नाम से नहीं, बल्कि इनके झंडों के निशान से होती है। इन्हीं झंडों के निशान को ध्यान में रखकर यहां 5-7 पीढ़ियों से लोग आ रहे हैं। सदियों से चले आ रहे झंडों के निशान अब इनके ट्रेडमार्क हो चुके हैं। हाथी वाले पंडे, डमरू वाले, पेटारी वाले, चांदी के कटोरे वाले पंडे जैसे इनके निशान होते हैं। पढ़ें पूरी खबर…
01:52 AM18 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
हरियाणा का IITian बाबा परिवार से नाखुश, बोला- मां-बाप भगवान नहीं

प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आए हरियाणा के झज्जर के अभय सिंह उर्फ IITian बाबा का कहना है कि वह कोई बाबा नहीं है। अभय ने इस बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है। इसके अलावा परिवार को लेकर भी अभय सिंह बहुत नाखुश नजर आ रहे हैं। अभय सिंह ने कहा कि वह बचपन से ही भागना चाहता था। इसी वजह से IIT बॉम्बे में दाखिला लिया।
अभय ने मां-बाप के बारे में विवादित बोल भी कहे। अभय का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहा है कि मां–बाप भगवान नहीं हैं, उन्हें भी भगवान ने ही बनाया है। यह सतयुग का कॉन्सेप्ट है, जिसे कलयुग में यूज किया जा रहा है। वहीं उनके पिता ने कहा कि अब अभय ऐसी स्टेज में पहुंच चुका है कि उसे वहां से घर नहीं लाया जा सकता। पढ़ें पूरी खबर…
01:52 AM18 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
यतींद्रानंद बोले- महाकुंभ मेले में साधु-संतों को नहीं मिल रही सुविधाएं

महाकुंभ मेले में साधु, संत, महंत महामंडलेश्वर और कल्पवासी साधकों की हो रही उपेक्षा से साधु-संतों में गुस्सा बढ़ रहा है। शुक्रवार देर शाम बड़ी संख्या में साधु-संत और महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि से मिले। साधु-संतों ने कहा- जिस प्रकार महाकुंभ को लेकर व्यवसायीकरण किया जा रहा है, पवित्र संगम क्षेत्र से साधु संतों और श्रद्धालु भक्तों को दूर करके व्यावसायिक फाइव स्टार टेंट तथा प्रशासनिक अधिकारियों विभागों के डाक बंगले बना दिए गए हैं। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों के रिश्तेदार संबंधी संगम का पर्यटन कर रहे हैं। इससे संगम क्षेत्र की पवित्रता, मर्यादा, आध्यात्मिक, अलौकिकता पर प्रभाव पड़ा है। साधु-संतों को सुविधाएं नहीं दी जा रही है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को लेटर भेजेंगे। पढ़ें पूरी खबर…
01:51 AM18 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
कैलाशानंद बोले- लॉरेन पॉवेल शुद्ध शाकाहारी, वे लहसुन-प्याज नहीं खातीं
दिवंगत पूर्व एपल सीईओ स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स के महाकुंभ में आने पर आध्यात्मिक गुरु स्वामी कैलाशानंद गिरि ने कहा- हमने 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन रात 10:10 बजे उन्हें दीक्षा दी थी। एक साल पहले 18 फरवरी को उन्हें कमला नाम दिया गया और एक गोत्र दिया गया। वे भौतिकवाद के शिखर पर पहुंच गई थीं। अब वे सनातन धर्म से जुड़ना चाहती हैं और अपने गुरु से जुड़कर अपनी परंपरा सीखना चाहती हैं। वे शांत स्वभाव की हैं, सरल हैं और उनमें अहंकार नहीं है। वे एक आम श्रद्धालु की तरह 4 दिनों तक शिविर में रहीं। उनके साथ दो बड़े विमानों में करीब 50 निजी सेवक और कर्मचारी आए थे। वे शुद्ध शाकाहारी हैं, वे लहसुन-प्याज नहीं खातीं।