- Hindi News
- Mahakumbh
- Uttar Pradesh (UP) Kumbh Mela 16th February 2025 LIVE Update. Follow Allahabad Prayagraj Triveni Sangam Kumbh Mela Shahi Snan, Trains Train Timings Schedule Latest News, Akhara Naga Sadhu Baba Photos, Videos And Ground Reports Updates On Dainik Bhaskar. महाकुंभ में आज रविवार की छुट्टी होने के चलते भीड़ बढ़ गई है। परिवार के साथ लोग आए हैं। प्रशासन ने आज मेला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री रोक दी है।
प्रयागराज10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महाकुंभ में आज सुबह जबरदस्त भीड़ देखने को मिली।
महाकुंभ में आज रविवार की छुट्टी होने के चलते भीड़ बढ़ गई है। परिवार के साथ बड़ी संख्या में लोग आए हैं। प्रशासन ने मेला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री रोक दी है। सभी तरह के पास भी रद्द कर दिए हैं।
संगम रेलवे स्टेशन भी बंद रखा गया है। श्रद्धालुओं के वाहन भी संगम से 10-12 किमी पहले बनाई गई पार्किंग में रोके जा रहे हैं। पार्किंग और स्टेशन से पैदल ही संगम तक जाना पड़ रहा है।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और आज महाकुंभ आएंगे। सेक्टर-25 में ‘जलवायु सम्मेलन’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। स्वर्वेद महामंदिर ट्रस्ट (सदाफल आश्रम) जाएंगे। सेक्टर- 21 स्थित प्रदीप मिश्रा की कथा में शामिल होंगे।
महाकुंभ मेले के सेक्टर- 18 और 19 के बीच शनिवार शाम 6 बजे भीषण आग लग गई। श्रीरामचरित मानस सेवा प्रवचन मंडल के शिविर के पंडाल जल गए। आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।
आज महाकुंभ का 35वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 51.47 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। इतिहास में यह सबसे बड़ा आयोजन रिकॉर्ड किया गया। महाकुंभ के अभी 10 दिन और बचे हैं। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के साथ महाकुंभ का समापन होगा।
महाकुंभ से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
03:33 AM16 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
महाकुंभ से ताजा अपडेट दे रहे भास्कर रिपोर्टर विकास
03:29 AM16 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
महाकुंभ में भीड़ के 3 VIDEO
02:34 AM16 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
महाकुंभ का ड्रोन VIDEO
01:40 AM16 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
महाकुंभ में अब तक 51 करोड़ से ज्यादा ने स्नान किया

आज महाकुंभ का 35वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 51.47 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। इतिहास में यह सबसे बड़ा आयोजन रिकॉर्ड किया गया। महाकुंभ के अभी 10 दिन और बचे हैं। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के साथ महाकुंभ का समापन होगा।
01:39 AM16 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
आज से शुरू हो रहा इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल

महाकुंभ में आज से इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल शुरू हो रहा है। यह 18 फरवरी तक चलेगा। इसमें करीब 200 प्रजातियों के पक्षियों का महाकुंभ भी होगा। इसमें लुप्तप्राय इंडियन स्कीमर, फ्लेमिंगो और साइबेरियन क्रेन आदि का दीदार कर सकेंगे।
यहां साइबेरिया, मंगोलिया, अफगानिस्तान समेत 10 से अधिक देशों से साइबेरियन पक्षी का भी दीदार होगा। फेस्टिवल के दौरान फोटोग्राफी, पेंटिंग, स्लोगन लेखन, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी समेत अनेक प्रतियोगिताएं होंगी।
इनके विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बर्ड फेस्टिवल भारतीय संस्कृति, प्रकृति प्रेम और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का अनूठा मिश्रण होगा।
01:38 AM16 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
10 किमी पैदल चलना पड़ेगा, VVIP पास रद्द
बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन भी संगम से 10-12 किमी पहले बनाई गई पार्किंग में रोके जा रहे हैं। यहां से शटल बस की व्यवस्था की गई है। आगे के रास्ते पैदल चल रहे श्रद्धालुओं से भरे हैं। ऐसे में शटल बस अगर जा भी रही है, तो जाम में रेंग रही है।
ट्रेन से जा रहे हैं, तो स्टेशन से लोगों को पैदल जाना पड़ रहा है। पार्किंग और स्टेशन से करीब 10 से 15 किमी की दूरी लोगों का पैदल तय करनी पड़ रही है। VVIP पास भी रद्द कर दिए गए हैं।


01:38 AM16 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
पूरे शहर में आज वाहनों की एंट्री बंद

महाकुंभ में भीषण जाम के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों से कड़े लहजे में कहा है- किसी भी स्थिति में जाम नहीं लगना चाहिए। ट्रैफिक प्लान बदला गया है।
अब मेला क्षेत्र ही नहीं, पूरे शहर में वाहनों की एंट्री बैन है। सिर्फ प्रशासनिक अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के वाहन चलेंगे।
01:38 AM16 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
महाकुंभ में शनिवार शाम लगी आग, नोटों से भरे बैग और पंडाल जले

महाकुंभ में शनिवार को फिर आग लगी है। एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। मेले में जबरदस्त भीड़ के चलते गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में दिक्कत हुई। घटना सेक्टर 18 और 19 की है। शाम करीब 6 बजे श्रीरामचरित मानस सत्संग प्रचार मंडल के शिविर में आग लगी। आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। नोटों से भरा बैग निकालने वाले एक बाबा ने बताया- नोटों के 3 बैग थे। इसमें 2 बैग मिले नहीं हैं, जिनके जलने की आशंका है। तीसरे बैग के कुछ नोट भी जल गए हैं। महाकुंभ में 28 दिन में आग की यह चौथी घटना है। पढ़ें पूरी खबर…
01:37 AM16 फ़रवरी 2025
- कॉपी लिंक
एक दिन पहले क्या हुआ?

शनिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केरल के CM पिनाराई विजयन, गोवा सीएम प्रमोद सावंत, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने संगम में डुबकी लगाई। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पत्नी लक्ष्मी पुरी के साथ संगम पहुंचे।
शनिवार को करीब 15 हजार सफाई कर्मचारियों की ओर से एक साथ घाटों की सफाई की। ऐसे में यह पहला बड़ा रिकॉर्ड कायम हुआ। इससे पहले साल 2019 में लगे कुंभ के दौरान 10 हजार सफाई कर्मियों ने सफाई की थी। पढ़ें पूरी खबर…