Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeदेशमहाराष्ट्र के पुणे में पुल ढहा, 6 की मौत: इंद्रायणी नदी...

महाराष्ट्र के पुणे में पुल ढहा, 6 की मौत: इंद्रायणी नदी पर बने पुल पर मौजूद थे करीब 30 टूरिस्ट, रेस्क्यू जारी


पुणेकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

पुणे में कुंदमाला टूरिस्ट स्पॉट है। यहां से इंद्रायणी नदी गुजरती है।

महाराष्ट्र में रविवार को पुणे जिले में नदी पर बना पुल ढह गया है। 25-30 पर्यटकों के बहने की आशंका है। स्थानीय विधायक सुनील शेलके ने बताया कि अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। जिनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि टूरिस्ट स्पॉट कुंदमाला में नारायणी नदी पर बने पुल पर काफी संख्या में पर्यटक मौजूद थे। अचानक यह पुल टूट गया। मौके पर SDRF-NDRF की टीमें मौजूद हैं।

पुणे हादसे की तस्वीरें…

30 अक्टूबर 2022 को एक सस्पेंशन ब्रिज गिर गया था। हादसे में 135 लोगों की मौत हो गई थी।गुजरात के मोरबी में 30 अक्टूबर 2022 को एक सस्पेंशन ब्रिज गिर गया था। हादसे में 135 लोगों की मौत हो गई थी।

ब्रिज की क्षमता करीब 100 लोगों की थी, लेकिन रविवार को छुट्टी होने के चलते इस पर करीब 500 लोग जमा थे। यही हादसे की वजह बना। ब्रिज टूटने से जहां लोग गिरे, वहां 15 फीट तक पानी था। कुछ लोग तैरकर बाहर निकल आए थे। लेकिन बाकी लोग बच नहीं सके थे। हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं…

लाइव अपडेट्स

अभी

  • कॉपी लिंक

तस्वीरें खींचने के लिए पुल पर जमा हुए थे पर्यटक

यह हादसा तब हुआ जब कई पर्यटक एक ही समय में तस्वीरें खींचने के लिए पुल पर जमा हो गए थे। मावल के विधायक सुनील शेलके ने छह पर्यटकों के मौत की पुष्टि की है। सभी के शव बरामद किए जा चुके हैं।

1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश जारी

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में रविवार को तेज बारिश हो रही है। रत्नागिरी, रायगढ़ में रेड अलर्ट है। पालघर, ठाणे और सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा और कोल्हापुर में ऑरेंज अलर्ट है।

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मंत्री गिरीश महाजन घटनास्थल के लिए रवाना

मंत्री गिरीश दत्तात्रेय महाजन ने मीडिया से कहा- मैंने जिला कलेक्टर से बात कर ली है। पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और मैं भी जल्द ही मौके पर पहुंच रहा हूं।

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

18 एम्बुलेंस और NDRFG की टीम मौके पर पहुंचीं

मौके पर 18 एंबुलेंस पहुंच गई है। साथ ही NDRF की एक टीम भी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई है।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular