Wednesday, April 23, 2025
Wednesday, April 23, 2025
Homeदेशमहाराष्ट्र में गणेश विसर्जन शोभायात्रा के दौरान छत गिरी, VIDEO: 30...

महाराष्ट्र में गणेश विसर्जन शोभायात्रा के दौरान छत गिरी, VIDEO: 30 से ज्यादा महिलाएं घायल, छत पर एक जगह खड़े हो गए थे लोग


25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में गणेश विसर्जन शोभायात्रा के दौरान छत गिरने से 30 महिलाएं घायल हुईं।

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में बुधवार 18 सितंबर को गणपति विसर्जन शोभायात्रा के दौरान छत गिरने से 30 से 40 महिलाएं घायल हो गई हैं। गणेश विसर्जन शोभायात्रा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग छत पर किनारे खड़े थे। तभी अचानक छज्जा गिर गया।

घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि सड़क पर शोभायात्रा निकल रही है। महिलाएं पारंपरिक ड्रेस पहने डांस कर रही थीं। इन्हें देखने के लिए काफी संख्या में लोग अपनी छतों पर आ गए। जो छत गिरी है, उसके नीचे भी कई महिलाएं खड़ी थीं। सभी को हल्की चोट लगी है।

घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें….

छत गिरने से पहले की तस्वीर जहां महिलाएं डांस करती दिख रहीं हैं।

छत गिरने से पहले की तस्वीर जहां महिलाएं डांस करती दिख रहीं हैं।

गणेश विसर्जन शोभायात्रा के दौरान छत गिरने के बाद की तस्वीर।

गणेश विसर्जन शोभायात्रा के दौरान छत गिरने के बाद की तस्वीर।

महाराष्ट्र में गणेश विसर्जन के दौरान 2 जगह हिंसा

भिवंड़ी में जूलूस पर पथराव, मूर्ति खंडित का आरोप, पुलिस का लाठीचार्ज महाराष्ट्र के भिवंडी इलाके में 17 सिंतबर को गणेश विसर्जन के दौरान रैली पर कुछ लोगों ने पथराव किया था। इससे विसर्जन के लिए जा रही मूर्ति खंडित हो गई थी। पत्थरबाजी की खबर लगते ही लोग घटनास्थल पर पहुंचे और नारेबाजी करने लगे।

एक गुट ने कहा कि जब तक पत्थरबाजों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक विसर्जन नहीं होगा। दोनों गुटों में हाथापाई होने लगी, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक- एक युवक को भीड़ ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक पर मूर्ति खंडित करने का आरोप है।

अकोला में भी गणेश विसर्जन यात्रा पर पथराव, 68 लोग हिरासत में महाराष्ट्र के अकोला जिले में मंगलवार 17 सिंतबर को गणेश विसर्जन के दौरान रैली पर कुछ लोगों ने पथराव किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया। वहीं 68 लोगों को हिरासत में लिया।

एसीपी अनमोल मित्तल ने बताया कि नंदीपेठ इलाके से गुजर रही गणेश शोभायात्रा पर दूसरे समुदाय ने 5 मिनट तक पथराव किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले को शांत कराया और फिर से शोभायात्रा शुरू करवाई।

यह खबर भी पढ़ें…

MP के शाहपुरा में गणेश विसर्जन के बाद पांडाल में मिले जानवर के अंग, बाजार बंद, स्कूलों में छुट्‌टी

घटना के विरोध में लोगों ने बाजार बंद करवा दिया और कार्रवाई की मांग की।

घटना के विरोध में लोगों ने बाजार बंद करवा दिया और कार्रवाई की मांग की।

गणपति विसर्जन के बाद बुधवार सुबह पांडाल में जानवर के अंग मिलने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बाजार बंद करवाकर लोग धरने पर बैठ गए। मौके पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। माहौल गरमाता देख बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular