Wednesday, May 7, 2025
Wednesday, May 7, 2025
Homeछत्तीसगढमहावीर जयंती पर जैन समाज ने निकाला बरघोड़ा: राजनांदगांव में 4...

महावीर जयंती पर जैन समाज ने निकाला बरघोड़ा: राजनांदगांव में 4 हजार लोग हुए शामिल; समाज की एकता का दिया संदेश – Rajnandgaon News


राजनांगदांव में महावीर जयंती पर जैन समाज ने लकड़ी के बुरादे से पानी साफ करना सिखाया।

राजनांदगांव में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अंतिम दिन शहर में भव्य बरघोड़ा निकाला गया। सुबह 6 बजे प्रभात फेरी से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद सुबह 9 बजे बरघोड़ा निकला।

.

जैन श्रीसंघ के अध्यक्ष मनोज बैद के नेतृत्व में आयोजित बरघोड़े में 4000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। यह बैंड-बाजे के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जैन मंदिर वापस पहुंचा। मार्ग में जगह-जगह बरघोड़े का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि एक ही रथ में परमात्मा की दोनों प्रतिमाएं विराजमान की गईं। इससे जैन समाज की एकता का संदेश दिया गया। इस दौरान भगवान महावीर स्वामी पर आधारित भजनों की प्रस्तुति दी गई।

राजनांदगांव में नवकारसी का आयोजन किया गया

नवकार महामंत्र दिवस

अंतरराष्ट्रीय संस्था ‘जीतो’ के तत्वावधान में विश्व नवकार महामंत्र दिवस मनाया गया। जैन बगीचे में हजारों लोगों ने एक साथ नवकार महामंत्र का जाप किया। इसके बाद नवकारसी का आयोजन भी किया गया।

150 लोगों ने किया रक्तदान

तेरापंथ युवा परिषद द्वारा जैन बगीचा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10:30 बजे से शुरू हुए इस शिविर में 150 लोगों ने रक्तदान किया। युवाओं ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

जीव दया का संदेश देता साधार्मिक वासल्य

जैन समाज ने आज पानी बचाने का अनूठा तरीका निकालते हुए लकड़ी के बुरादे से बर्तन साफ किया। दरअसल, बरघोड़ा के बाद जैन बगीचे में साधार्मिक वात्सल्य का आयोजन किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद प्राप्त किया।

लकड़ी के बुरादे से पानी साफ किया

जीव दया का संदेश देते हुए जैन भाइयों एवं बहनों ने अपनी थाली लकड़ी के बुरादे से साफ किया जिससे कि हजारों लीटर पानी व्यर्थ होने से बच गया। सरकार द्वारा चलाई जाने वाले अभियान सेव वाटर सेव लाइफ को चरितार्थ करते हुए सकल जैन समाज ने इसका बखूबी पालन किया।

जैन समाज ने इस अवसर पर पानी बचाने का आह्वान किया। इसके बाद भारत माता चौक में फल एवं खाने की प्रसादी की व्यवस्था आम जनता के लिए रखी गई। शाम 7:30 बजे से जैन बगीचे में सकल जैन श्रीसंघ के लोगों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जो देर रात तक चलता रहा।

कार्यक्रम में इनका योगदान

महावीर जन्म कल्याणक संपूर्ण कार्यक्रमों में उदयाचल नेत्र चिकित्सालय, शेफ श्रुति जैन (नागपुर), राजनांदगांव रनर ग्रुप, अंकित बागरेचा (वडोदरा), शांति विजय सेवा समिति, कर्तव्य ग्रुप, विहार सेवा ग्रुप, जिन शासन सेवा समिति एवं अंतरराष्ट्रीय संस्था जीतो और भी संघ के सभी सदस्यों का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग से इस साल का महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव ने अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular