Saturday, April 19, 2025
Saturday, April 19, 2025
Homeमध्य प्रदेशमहावीर जयंती पर मुक्तागिरी में शोभायात्रा और धार्मिक आयोजन होंगे: 30...

महावीर जयंती पर मुक्तागिरी में शोभायात्रा और धार्मिक आयोजन होंगे: 30 वन क्षेत्रों में वन्य प्राणियों को खिलाए जाएंगे फल – Betul News


बैतूल के महाराष्ट्र से सटे सीमावर्ती मुक्तागिरी में गुरुवार को महावीर जयंती पर कई आयोजन होंगे। इसके अलावा जिले भर में जैन समुदाय के अनुयायी शोभायात्रा का आयोजन करेंगे। वहीं, 30 से अधिक वन क्षेत्रों में जीव दया कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

.

बैतूल के भैंसदेही विकासखंड की ग्राम पंचायत थपोड़ा में स्थित मुक्तागिरी जैन तीर्थ पर महावीर जयंती के अवसर पर ध्वजारोहण के साथ दिन की शुरुआत होगी। तीर्थ से जुड़े विवेक जैन ने बताया कि इसके बाद भगवान महावीर का अभिषेक और उसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

मुक्तागिरी में 52 जैन मंदिर स्थित है।

मुक्तागिरी दिगंबर जैन संप्रदाय का ऐतिहासिक स्थल है, जहां 52 भव्य जैन मंदिर स्थित हैं। यह क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शिल्पकला और धार्मिक महत्ता के लिए प्रसिद्ध है। यहां स्थापित भगवान पार्श्वनाथ की सप्तफणिक प्रतिमा एक बेजोड़ शिल्प कला का नमूना मानी जाती है।

यहां से साढ़े तीन करोड़ मुनियों ने मोक्ष प्राप्त किया

माना जाता है कि मुक्तागिरी सिद्ध क्षेत्र से साढ़े तीन करोड़ मुनियों ने मोक्ष प्राप्त किया है। इसका उल्लेख जैन ग्रंथ ‘निर्वाण काण्ड’ की गाथा बीस में मिलता है। देशभर से जैन ही नहीं, अन्य धर्मों के श्रद्धालु भी इस पवित्र स्थान की यात्रा करते हैं। यह स्थान जिला मुख्यालय से लगभग 102 किमी की दूरी पर स्थित है।

जंगल में होगा जीव दया कार्यक्रम

महावीर जयंती के उपलक्ष्य में करुणा क्लब इंटरनेशनल द्वारा जिले के 30 वन क्षेत्रों में जीव दया कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अभियान में केरपानी, अर्जुन गोंदी, झटानदेव, चांद बेहड़ा, बरेठा सहित विभिन्न स्थानों पर वन्य प्राणियों को तरबूज, ककड़ी, टमाटर, फुटाने व अन्य मौसमी फल खिलाए जाएंगे।

जिले भर में होंगे कई आयोजन

जयंती के मौके पर जिले के मुल्ताई,आमला,बैतूल गंज, शाहपुर,भैंसदेही, बोर्देही में जैन धर्मावलंबी शोभायात्रा का आयोजन करेंगे। चिचोली में इस मौके पर खास आयोजन होगा। यहां तीन दिवसीय जन्म कल्याणक महोत्सव होगा।जिसमे आचार्य श्री विभव सागर महाराज के नेतृत्व में धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular