छत्तीसगढ़ की महिलाओं को कांग्रेस सदस्य बनाएगी। महिला कांग्रेस के 40वें स्थापना दिवस पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित करने और महिला कांग्रेस सदस्यता अभियान शुरू करने की तैयारी है। रायपुर में कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में अखिल भारतीय महिला क
.
महिला कांग्रेस 15 सितंबर 2024 को महिला कांग्रेस देशभर में अपना 40वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है। 15 सितंबर 2024 से महिला कांग्रेस सदस्यता अभियान की शुरुआत कर रही है। यह सदस्यता अभियान पूरी तरह से ऑनलाइन होगा। इस सदस्यता अभियान में हर वर्ग की महिलाएं जुड़ सकती है।
100 रुपए फीस ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद महिला 5 साल तक के लिए महिला कांग्रेस की सदस्य बन सकती है। फीस जमा करते ही हर महिला सदस्य को ऑनलाइन सदस्य होने का सर्टिफिकेट भी मिलेगा। इस अभियान को भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस के निर्देश में वार्ड, ब्लॉक, जिला, राज्य, केंद्र शासित प्रदेश सभी जगह महिला कांग्रेस के द्वारा पहुंचाया जाएगा।
इसी कड़ी में कल छत्तीसगढ़ के हर जिले में एक ही समय पर दोपहर 12ः00 बजे छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में एक साथ महिला कांग्रेस के नए सदस्यता ऐप का भी शुभारंभ किया जाएगा।