विवाद बढ़ने पर महिला कांग्रेस नेता ने कहा कि पोस्ट गलती से शेयर हो गई थी।
मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की महामंत्री रेखा विनोद जैन ने रविवार को भगवान परशुराम को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। इसके बाद उनकी ही पार्टी के नेताओं ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया।
.
जबलपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने रेखा के पोस्ट पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। हालांकि, पार्टी की फटकार के बाद रेखा जैन ने तुरंत यू-टर्न लेते हुए माफी मांग ली और सफाई दी कि फेसबुक पर पोस्ट देखते समय यह गलती से शेयर हो गया था। संज्ञान में आते ही उन्होंने पोस्ट डिलीट भी कर दिया।
इधर, अध्यक्ष ने उनका बचाव करते हुए कहा है कि उन्होंने किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं की है, बल्कि एक लेखक का लेख था, जिसे उन्होंने शेयर किया था।
कांग्रेस नेता रेखा जैन ने यही पोस्ट शेयर किया था।
पोस्ट में लिखा था- परशुराम जातिगत घृणा के प्रतीक रविवार को फेसबुक पर कांग्रेस की पूर्व नगर अध्यक्ष रेखा विनोद जैन ने जो पोस्ट साझा किया, उसमें लिखा था- ‘कथाकार मणिका मोहिनी ने एक महत्वपूर्ण बात याद दिलाई है। औरंगजेब ने अपने भाई का सिर काटकर अपने पिता को भेंट किया था, जबकि परशुराम ने अपनी माता का सिर काटकर खुद को भेंट किया था।
मणिका जी के अनुसार, नीच स्वभाव के लोग दोनों ही जगह हैं। मेरी समझ से, विवेकहीन वहशी दरिंदे दोनों ही जगह हैं। लेकिन हिंदुत्व की समस्या अधिक खतरनाक है, क्योंकि परशुराम को अवतार मानने वाले और उन्हें धर्म का प्रतीक मानने वाले, ब्राह्मणत्व और हिंदुत्व दोनों के भी मुखिया, अगुआ हैं।

हिंदुत्व के ठेकेदार परशुराम के मंदिर तक बनवाते हैं रेखा विनोद जैन ने पोस्ट में आगे लिखा कि औरंगजेब क्रूर था, कोई उसे आदर्श नहीं मानता। मुसलमान भी अपनी संतान का नाम औरंगजेब नहीं रखते। लेकिन हिंदुत्व के ठेकेदार परशुराम के मंदिर तक बनवाते हैं। औरंगजेब सांप्रदायिकता के लिए कलंकित है, जबकि परशुराम जातिगत घृणा के प्रतीक हैं।


विवाद बढ़ने पर रेखा जैन ने पत्र लिखकर माफी मांगी।
कांग्रेस ने रेखा तो जारी किया कारण बताओ नोटिस प्रदेश महिला कांग्रेस महामंत्री के इस पोस्ट को जिला कांग्रेस ने गंभीरता से लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया और तुरंत जवाब मांगा। इसके बाद रेखा विनोद जैन ने माफी मांग ली।
रेखा जैन का कहना है कि फेसबुक पर कुछ पोस्ट पढ़ते समय यह गलती से शेयर हो गई थी। यह पोस्ट दिल्ली विश्वविद्यालय के अजय तिवारी द्वारा साझा की गई थी, जिसे उन्होंने अनजाने में शेयर कर दिया। अगले दिन जब परिचितों ने उन्हें बताया, तब गलती का एहसास हुआ और उन्होंने तुरंत पोस्ट हटा दी। फेसबुक पर सभी से माफी भी मांगी है।

रेखा बोलीं- नोटिस का जवाब दिया, पार्टी से माफी मिली रेखा जैन ने बताया कि रविवार को नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसका उन्होंने अपनी गलती स्वीकारते हुए जवाब दे दिया है। इसके बाद पार्टी और नगर अध्यक्ष ने उन्हें माफ कर दिया।
नगर अध्यक्ष बोले- मंत्री पटेल ने बयान पर माफी नहीं मांगी शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा कि नगर कांग्रेस कमेटी ने रेखा विनोद जैन को माफ कर दिया है। यह पोस्ट उनसे गलती से साझा हो गई थी, जिसके लिए उन्हें नोटिस दिया गया था। उन्होंने माफी मांग ली है, इसलिए मामला खत्म हो गया है। सौरभ शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सभी धर्मों का सम्मान करती है। बीजेपी और कांग्रेस में यही अंतर है।

ये खबर भी पढ़ें-
फडणवीस बोले- औरंगजेब की तारीफ वाले विचारों को कुचल देंगे

औरंगजेब के मकबरे का मुख्य द्वार पुलिस ने बंद कर दिया है। औरंगजेब की कब्र के पास जाना भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (पहले औरंगाबाद) में स्थित औरंगजेब की कब्र हटाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने महाराष्ट्र सरकार से इसे जल्द हटाने की मांग की है। विवाद के बीच कब्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पढ़ें पूरी खबर…