Tuesday, June 3, 2025
Tuesday, June 3, 2025
Homeझारखंडमहिला का मिला शव, घंटों बाद पुलिस ने की कार्रवाई: धनबाद...

महिला का मिला शव, घंटों बाद पुलिस ने की कार्रवाई: धनबाद में काफी देर तक थाना सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस, हत्या की आशंका – Dhanbad News



धनबाद के महुदा थाना क्षेत्र में तारगा के पास एक निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पीछे जंगल से गुरुवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना तीन थाना- महुदा, मधुबन और धर्माबांध को दी गई।

.

थाना सीमा विवाद के कारण कोई भी थाना की पुलिस शुरुआत में कार्रवाई के लिए आगे नहीं आया। शव करीब तीन घंटे तक मौके पर पड़ा रहा। बाद में आपसी सहमति से महुदा थाना ने इस क्षेत्र को अपनी सीमा में मानते हुए शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए धनबाद भेज दिया।

महिला की नहीं हो सकी पहचान

शव की स्थिति से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अभी तक महिला की पहचान नहीं कर पाई है। आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों ने थाना सीमा विवाद पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि ऐसे विवाद से अपराध के सबूत मिट सकते हैं और जांच में देरी होती है।

महुदा थाना प्रभारी के अनुसार शव की पहचान की कोशिश जारी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular