पुष्पेंद्र कुमार तिवारी | बलिया2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ के गांधी सभागार में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बलिया की रतसर कला की पूर्व ग्राम प्रधान स्मृति सिंह को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सम्मानित किया।
स्मृति सिंह को यह सम्मान ग्रामीण प्रशासन और सामाजिक क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। राज्यपाल ने उन्हें प्रशस्तिपत्र प्रदान किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद स्मृति ने विनम्रता से कहा कि यह सम्मान उनका नहीं, बल्कि समस्त बलियावासियों का है।
स्मृति सिंह के लिए यह कोई पहला सम्मान नहीं है। इससे पहले उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं ने भी उनके कार्यों को सराहा है। रतसर कला की इस बेटी का राज्यपाल द्वारा सम्मानित होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।