Sunday, June 22, 2025
Sunday, June 22, 2025
Homeउत्तर प्रदेशमहिला से लूटी गई नकदी और गहने: देवरिया पुलिस ने 4...

महिला से लूटी गई नकदी और गहने: देवरिया पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, सामान बरामद – Deoria News


अनुग्रह नारायण शाही | देवरिया1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

देवरिया में एक महिला से हुई लूट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गीता चौहान नाम की महिला ई-रिक्शा से अपनी बहन के घर जा रही थी। इस दौरान इजहरी चौराहे पर तीन बदमाशों ने उनका बैग छीन लिया। बैग में 40,000 रुपए, गहने और मोबाइल था।

पुलिस अधीक्षक विज्ञान वीर के निर्देशन में तीन टीमें गठित की गईं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अमेठी तिराहा से चारों आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों में आरिफ, किशन, देव बाससोर और अभय कुमार शामिल हैं। अभय कुमार लूट का माल खरीदने वाला था।

पुलिस ने आरोपियों से चमड़े का बैग, सोने की झालर वाली चेन, चांदी की पाजेब, पायल, मोबाइल फोन और सौंदर्य प्रसाधन बरामद किए हैं। घटना में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular