सरसों की बोरियों व ढेरी के पास भरा बरसात का पानी
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर बनाई गई अस्थाई अनाज मंडी में खुले आसमान के नीचे हजारों क्विंटल सरसों पड़ी हुई है। जो बारिश के चलते भीग गई।
.
आज सुबह बारिश होने से मंडी के रखे सरसों के बैग और ढेरियां भीग गई गई। शुक्रवार को सुबह बारिश होने के बाद आढ़ती अपनी सरसों पर तिरपाल डालते हुए नजर आए। इतना ही नहीं सरसों की ढेहरियों पर कुत्ते लौटते और हट्टखेलिया करते नजर आए। कई बार तो वो उन पर मल भी कर देते हैं।
बता दे कि वीरवार दिन के समय काफी तेज गर्मी थी और रात को तेज हवाएं चल रही थी। सुबह मौसम ने अचानक करवट ले लिया। सुबह लगभग 5 बजे बारिश शुरू हो गई। बारिश से मंडी में खुले आसमान के नीचे पड़ी हजारों क्विंटल सरसों की फसल भीग गई। मंडी में खड़ी दो-तीन गाड़ियों के अंदर भरे सरसों के बैग भी भीग गए।
सरसों की बोरियों व ढेरी के पास भरा बरसात का पानी
बारिश के चलते ढेहरियों की सरसों पानी में बहती नजर आई। नियम अनुसार जब तक मंडी से फसलों का उठान नहीं हो जाता, तब तक उनकी देखरेख की जिम्मेदारी आढ़ती की होती है।
इस समय महेंद्रगढ़ की मंडी में सरसों की आवक जोरों पर है और क्षेत्र के किसान बनाए गए खरीद केंद्र पर एसपी के तहत सरकारी खरीद में फसल बेचने के लिए संबंधित मंडी और खरीद केंद्र पर पहुंच रहे हैं।
मैनेजर ने कहा इतनी बारिश नहीं हुई सरसों को धूप में सुखा दिया जाएगा
महेंद्रगढ़ की अनाज मंडी में अब तक 75 हजार क्विंटल की खरीद हो चुकी है और डेढ़ लाख बैग का उठान हो चुका है। लगभग 20 हजार बैग खुले में पड़ा है जिनका उठान होना अभी बाकी है।

मंडी में खुली पड़ी सरसों की ढेरी व बैग
हालांकि संबंध में जब हैफेड मैनेजर जगराम से टेलिफोनिक बातचीत की गई तो वह बचाव करते हुए नजर आए। उन्होंने बताया कि इतनी बारिश नहीं हुई है जिससे सरसों खराब हो जाए। भीगी हुई सरसों को धूप में सुखा दिया जाएगा।