Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeहरियाणामहेंद्रगढ़ में एक भैंस चोरी: भैंस मालिक रात प्लाट में सोया...

महेंद्रगढ़ में एक भैंस चोरी: भैंस मालिक रात प्लाट में सोया था, आधी रात गाड़ी में बिठाकर ले गए, पुलिस गश्त बढ़ाई जाए – Mahendragarh News


पिकअप में भैंस को बैठा कर ले गए चोर

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में प्लाट में बंधी एक भैंस रात को चोरी हो गई। जबकि भैंस मालिक प्लाट में ही सोया हुआ था। शिकायत के आधार पर सतनाली पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

.

गांव बलाना निवासी श्याम सुंदर ने पुलिस में शिकायत दी है। जिसमें उसने बसाया कि वह मजदूरी का काम करता है उसके पास एक गए वह एक भैंस थी। उसकी भैंस मई माह में बयाने वाली थी। 24-25 जनवरी की रात को प्लाट में बंधी हुई उसकी भैंस चोरी हो गई। वह रात को पशुओं के पास प्लाट में सोया हुआ था। जब वह रात लगभग 2 बजे उठा तब उसने अपने पशुओं को चेक किया। तब उसे पता चला कि उसकी एक भैंस जो खुटें से बंधी हुई थी वह वहां नहीं है और गाय वहीं पर बंधी हुई मिली।

यहां बांध रखी थी भैंस

चोर पिकअप में भैंस को ले गए

जब उसने अपनी भैंस को आसपास स्थानों पर तलाश किया तो भैंस वहां नहीं मिली। लेकिन वहां पर गाड़ी टायरों के निशान मिले और लगभग तीन चार व्यक्तियों के पैरों के निशान भी थे। अज्ञात चोर गाड़ी में बिठाकर कहीं ले गए। तब उसने गांव राजावास में सीसीटीवी फुटेज चेक किया तब उसे पता चला कि पिकअप गाड़ी में भैंस को बैठक चोर कहीं ले गए।चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और उसकी भैंस बरामद करवाई जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि सर्दी के समय अक्सर इस प्रकार की चोरियां होने लगती है। हमारी पुलिस प्रशासन से मांग है कि ग्रामीण क्षेत्र में भी पुलिस की गश्त को बढ़ाई जाए। जिसे लोगों की जान-माल की सुरक्षा हो सके।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular