हरियाणा के महेंद्रगढ़ में नगर पालिका चुनाव को लेकर आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है जो 17 फरवरी तक चलेगी। 19 फरवरी को कोई भी उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकता हैं। 2 मार्च को मतदान होगा। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। भारतीय जनता पार्टी की टिक
.
कनीना नगर पालिका चुनाव के लिए पार्टी की तरफ से बनाए गए भाजपा चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री संजय सिंह ने बताया कि उनके साथ जिला प्रधान दयाराम यादव व जिला महामंत्री अमित मिश्रा मौजूद थे। उन्होंने कहा कि सोमवार को कनीना नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रधान व पार्षदों के बायोडाटा लिए है जो पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक है। 14 वार्डों में से पार्षद के चुनाव के लिए 33 बायोडाटा व प्रधान पद के लिए 7 बायोडाटा आएं है। इन सभी के वार्ड वाइज पैनल बनाकर। मंगलवार प्रदेश कार्यालय में भेज दिया जाएगा। दिल्ली में जो मीटिंग होगी उसमें निर्णय लिया जाएगा। दो-तीन दिन में उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर घोषणा की जाएगी। विपक्षी पार्टियों की तरफ से अभी हलचल शुरू हुई है। जबकि भारतीय जनता पार्टी सबसे पहले उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी कर सकती है।
नामांकन सुबह 11 से 3 बजे तक
कनीना के रिटर्निंग अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि नामांकन 11 से 17 फरवरी तक दाखिल किए जाएंगे। नामांकन सुबह 11 बजे से 3 बजे तक कोर्ट परिसर में दाखिल किए जा सकेंगे। 12 व 16 फरवरी की छुट्टी है उस दिन नामांकन दाखिल नहीं होंगे।
कार्यालय नगर पालिका कनीना
कनीना को अबकी बार महिला प्रधान मिलेगी
आपको बता दे इस बार का चुनाव और भी इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पहली बार ही इस नगर पालिका में सीधे प्रधान का चुनाव होगा इससे पहले पार्षद अपने बीच से अपना प्रधान चुनते थे। लेकिन इस बार आम जनता अपना प्रधान चुनेगी। इसके साथ ही सभी वार्डो से पार्षदों के भी चुनाव होंगे। अबकी बार जनता द्वारा चुनी हुई महिला प्रधान कनीना को मिलेंगी। उम्मीदवारों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। कस्बे में विभिन्न स्थानों पर अभी से होल्डिंग व लोगों से संपर्क करके चुनाव में अपनी जीत पुख्ता करने के प्रयास किया जा रहे हैं।
प्रधान के साथ पार्षदों की 6 सीट भी महिलाओं के लिए आरक्षित इस बार कनीना नगर पालिका में प्रधान पद के लिए महिला जनरल की सीट आरक्षित की गई है। वहीं पार्षद उम्मीदवारों के लिए भी 6 वार्ड महिलाओं के आरक्षित किए गए हैं। जिसमें वार्ड नंबर 1 के लिए सीबी-बी महिला, वार्ड नंबर 4 से बीसी ए-महिला, वार्ड नंबर 6 से एससी जनरल, वार्ड नंबर 7 से जनरल महिला, वार्ड नंबर 8 से एससी महिला, वार्ड नंबर 12 से जनरल महिला की सीट रिजर्व की गई है। वार्ड नंबर 2, 3, 5, 9, 10, 11, 13 14 को जनरल कैटेगरी में रखा गया है।
14 पोलिंग बूथ बनाएं गए हैं
कनीना नगरपालिका के चुनाव की घोषणा के बाद चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। यहां कुल 14 वार्ड है और 10413 वोटर अपना प्रधान व पार्षद का चुनाव करेंगे। इसके लिए 14 पोलिंग बूथ बनाएं गए हैं जिससे मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।