Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeहरियाणामहेंद्रगढ़ में रात के समय एक व्यक्ति के साथ मारपीट: दूसरा...

महेंद्रगढ़ में रात के समय एक व्यक्ति के साथ मारपीट: दूसरा छुड़ाने आया उसे भी पिटा, शराब के ठेके पर मिलने आया था – Mahendragarh News



हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक व्यक्ति को रास्ते में रोक कर उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। दूसरा व्यक्ति छुड़ाने आया तो उसके साथ भी मारपीट। शिकायत के आधार पर सतनाली सदर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरूकी।

.

गांव डालनवास निवासी कर्मवीर ने पुलिस में शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि वह 21 मई को गांव के ही विनोद के पास किसी काम से आया था। विनोद गादड़वास शराब ठेका पर सेल्समेन का कार्य करता है। जब वह रात करीब साढे 12 बजे अपने घर जाने लगा तब शराब ठेका के नजदीक ही।

राजेश, दलबीर व राहुल ने उसका रास्ता रोक लिया। उनके हाथों में कुल्हाड़ी, लोहे की नलकी थी, जिससे उसकी पिटाई की और उसे लात घुसे मारने लगे। जब उसने शोर मचाया तो शराब के ठेके से विनोद मौके पर पहुंचा और उसे छुड़ाने की कोशिश की।

हायर सेंटर किया रेफर

उपरोक्त लोगों ने विनोद के साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। दोनों को सतनाली के नागरिक अस्पताल में लेकर गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। उन्होंने सोमवार देर शाम अपनी शिकायत पुलिस में दी। आरोपियों के खिलाफ कानून ने कार्रवाई कीजाए।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular