हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिला से एक महिला अज्ञात कारणों से घर से कहीं चली गई। व्यक्ति ने दुकान से अपनी पत्नी को फोन किया एक बार उठाया, उसके बाद फोन नहीं उठाया। शाम को जब वह घर पहुंचा तब उसे पता चला कि, उसकी पत्नी घर से गायब है। शिकायत पर पुलिस ने किया म
.
नारनौल सदर थाना के गांव बाछौद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि उसने अटेली में दुकान कर रखी है। 7 जून को दोपहर लगभग 11 बजे वह घर से अपनी दुकान पर आ था। उसने लगभग 1 घंटे बाद 12 बजे घर पर फोन किया तब उसकी 44 वर्षीय पत्नी से बात हुई। उसके बाद उसने फिर किसी काम से घर पर अपनी पत्नी को फोन किया, तब उसने फोन नहीं उठाया। उसने अपनी पत्नी के पास लगातार कई बार फोन किया, लेकिन उसने फोन अटेंड नहीं किया। वह लगभग शाम 5 बजे दुकान से घर आया, तब उसकी पत्नी उसे घर पर नहीं मिली।
उसने अड़ोस-पड़ोस व सभी रिश्तेदारियों में पता किया। लेकिन उसकी पत्नी का कहीं कोई सुराग नहीं लगा। उसने अपनी पत्नी के गुम होने की शिकायत पुलिस में दी, उसकी पत्नी की तलाश करवाई जाएं।