Wednesday, April 16, 2025
Wednesday, April 16, 2025
Homeराज्य-शहरमां ने नाबालिग बेटे के साथ की 25-लाख की चोरी: खीर...

मां ने नाबालिग बेटे के साथ की 25-लाख की चोरी: खीर खिलाने के बहाने घर की रेकी; रात में सोने के जेवर और नकदी ले उड़ी – Sehore News


सीहोर में एक पड़ोसी महिला और उसके नाबालिग बेटे ने मिलकर 25 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी की। भैरुंदा पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है।

.

कृषि विभाग में ग्राम सेवक राजेंद्र कुमार जोशी के घर से 6 मार्च को जेवरात और नगदी चोरी हुई थी। जोशी की पत्नी और बेटा इंदौर गए थे। वह अकेले घर में थे। 5 मार्च की रात को खाना खाकर सो गए। सुबह उठे तो लोहे की पेटी का ताला टूटा मिला। पेटी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी गायब थी।

खीर खिलाने के बहाने घर की रेकी की पुलिस जांच में पता चला कि लाड़कुई गांव की 40 वर्षीय अनिता वर्मा और उसके 17 वर्षीय बेटे ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी महिला ने खीर खिलाने के बहाने घर की रेकी की। जोशी के सो जाने के बाद पेटी का ताला तोड़कर जेवरात और नगदी चुरा ली।

गमले की मिट्टी से बरामद किया चोरी का सामान पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का माल उनके घर की छत पर बने गमले की मिट्टी से बरामद किया। चोरी का सामान करीब 25 लाख रुपए का है, जिसमें एक लाख रुपए नकद भी शामिल है। आरोपी महिला को न्यायालय भैरुंदा और नाबालिग को किशोर न्यायालय सीहोर में पेश किया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular