मां मनोकामना दुर्गा मंदिर भिखनपुरा में इस नवरात्र ओडिशा के राधा-कृष्ण मंदिर के स्वरूप का मुख्य द्वार बन रहा है। इससे होकर श्रद्धालु 90 फीट ऊंचे पूजा पंडाल में प्रवेश करेंगे। इसको बनाने के लिए भी विशेष कारीगरों को बुलाया गया है।
.
पंडाल की सजावट फूलों से होगी। जबकि, पंडाल के आसपास का इलाका रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। फूल के अलावा पंडाल की सजावट के लिए साज-सज्जा की सामग्री यूपी के सहारनपुर से मंगाई गई है। यहां पर हर साल पूजा का आयोजन करने वाली नवयुवक दुर्गा पूजा समिति इस बार भी जोर-शोर से तैयारी में जुटी हुई है।
समिति के अध्यक्ष प्रमोद सिंह और सचिव घनश्याम सिंह समेत उपसचिव मनोज सिंह, कोषाध्यक्ष संजय सिंह, सह कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, सदस्य राजा, किशु सिंह, रोशन सिंह, आदर्श, कन्हैया सिंह, मुन्ना सिंह आदि आयोजन को भव्य बनाने के लिए अभी से हर स्तर पर पहल कर रहे हैं।
मंदिर के पुजारी पं. रमेश मिश्र ने बताया कि इस बार 45वें वर्ष धूमधाम से दुर्गा पूजा की जाएगी। यहां पर पूजा भी पूरे विधान से होती है। आसपास के इलाके के लोग पूरे उत्साह से शामिल होते हैं। माता को स्वरूप के अनुसार अलग-अलग तरह का भोग लगाया जाता है। कलश स्थापना के साथ-साथ षष्ठी के दिन बिल्व निमंत्रण के लिए गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली जाती है। कन्याओं के पूजन का भी विशेष विधान है