Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeपंजाबमानसा में किसानों का प्रदर्शन: केंद्र सरकार का पुतला फूंका, बोले-...

मानसा में किसानों का प्रदर्शन: केंद्र सरकार का पुतला फूंका, बोले- 26 जनवरी को निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च – Mansa News



संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पंजाब के मानसा में किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। भैणीबाघा गांव में बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं इकट्ठा हुए और बठिंडा-पटियाला रोड पर मार्च निकालकर केंद्र सरकार का पुतला फूंका।

.

इस दौरान किसानों ने कहा कि प्रदर्शन का मुख्य कारण केंद्र सरकार द्वारा पूर्व में स्वीकृत किसानों की मांगों को लागू न करना है। भारतीय किसान यूनियन सिद्धपुर के प्रदेश अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल इन मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर हैं।

किसानों की प्रमुख मांगों में शामिल हैं:

  • न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का कानूनी गारंटी
  • बिजली एक्ट को रद्द करना
  • किसानों का संपूर्ण कर्ज माफी

प्रदर्शनकारी किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि केंद्र सरकार जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानती है, तो विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। साथ ही, 26 जनवरी को जिले भर में ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular