बस स्टैंड पर ऑफिस में लड़ते पीआरटीसी कर्मचारी।
पंजाब में मानसा जिले के बस स्टैंड पर पीआरटीसी कर्मचारियों के बीच रूट विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीआरटीसी ऑफिस में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया और
.
किमी स्कीम पर बस चलाने वाले से विवाद
जानकारी के अनुसार हमले में बरनाला डिपो के कर्मचारी कुलदीप सिंह और केवल सिंह को गंभीर चोटें आई। कुलदीप सिंह बस बुकिंग का काम देखते हैं और अड्डा इंचार्ज भी हैं। विवाद किलोमीटर स्कीम पर बस चलाने वाले मंगा सिंह से हुआ। मंगा सिंह ने अपनी बहन सोमा कौर और बहनोई को बुलाकर कुलदीप सिंह और केवल सिंह की पिटाई कर दी।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घायलों को मानसा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सिटी-2 के इंचार्ज बलबीर सिंह के अनुसार पीड़ितों के बयान पर मंगा सिंह, उसकी बहन सोमा कौर और साजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।