Tuesday, June 10, 2025
Tuesday, June 10, 2025
Homeमध्य प्रदेशमानसून से पहले सागर में भीषण गर्मी: 43 डिग्री पर पहुंचा...

मानसून से पहले सागर में भीषण गर्मी: 43 डिग्री पर पहुंचा दिन का पारा; 20 जून तक दस्तक दे सकता है मानसून – Sagar News



मानसून से पहले सागर में भीषण गर्मी।

मानसूनी सीजन की शुरुआत के साथ ही सागर में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। प्री-मानसून की गतिविधियों के बीच दिन-रात के तापमान में वृद्धि हुई है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।

.

सुबह से ही तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। दोपहर में झुलसा देने वाली गर्मी और रात में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। मानसून की दस्तक से पहले नौतपा जैसी तीव्र गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

चार दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन की गतिविधि के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। अगले चार दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। प्री-मानसून की गतिविधियों के कारण कुछ स्थानों पर बादलों की आवाजाही हो सकती है।

20 जून तक सागर पहुंच सकता है मानसून

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले 10 दिनों से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में रुका हुआ है, जिससे प्रदेश में इसकी आमद में देरी हो रही है। 10 जून के बाद मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है और 20 जून तक सागर पहुंच सकता है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular