Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeउत्तर प्रदेशमायावती का 69वां जन्मदिन: अम्बेडकरनगर में जनकल्याण दिवस के रूप में...

मायावती का 69वां जन्मदिन: अम्बेडकरनगर में जनकल्याण दिवस के रूप में मनाया गया, किताबों का स्टॉल भी लगाया – Ambedkarnagar News



अम्बेडकरनगर में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 69वां जन्मदिन बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट के पास स्थित डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा के निकट मैदान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में

.

बसपा के पूर्व सांसद और अयोध्या मंडल के मुख्य प्रभारी घनश्याम चंद्र खरवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मायावती के मुख्यमंत्री काल की उपलब्धियों को याद किया। उन्होंने कहा कि मायावती के शासनकाल में प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत थी, गुंडे-माफिया जेल में थे और गरीबों को न्याय मिलता था। उन्होंने बताया कि मायावती ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों को आगे बढ़ाते हुए कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए।

कार्यक्रम में बसपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और एक-दूसरे को खिलाकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के पास बसपा से संबंधित पुस्तकों का एक विशेष स्टॉल भी लगाया गया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि इन पुस्तकों के माध्यम से बसपा प्रमुख मायावती के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस दिन को जनकल्याण दिवस के रूप में मनाया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular