Sunday, March 16, 2025
Sunday, March 16, 2025
Homeउत्तर प्रदेशमार्च में पड़ रही अप्रैल जैसी गर्मी: सिद्धार्थनगर में तापमान 33...

मार्च में पड़ रही अप्रैल जैसी गर्मी: सिद्धार्थनगर में तापमान 33 डिग्री पर पहुंचा, अगले दो दिन और बढ़ेगी गर्मी – Siddharthnagar News


इंतेजार हैदर | सिद्धार्थनगर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिद्धार्थनगर में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च के महीने में ही अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास होगा।

तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी

मार्च की शुरुआत में जहां सुबह-शाम ठंड महसूस होती थी, वहीं अब दिन और रात दोनों समय गर्मी का एहसास हो रहा है। रविवार को तेज धूप के कारण सड़कों पर कम लोग ही नजर आए। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले एक-दो दिनों में मौसम और भी गर्म होगा। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी।

मौसम में बदलाव के साथ मच्छरों की संख्या में भी वृद्धि देखी जा रही है। शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। लोगों को रात में सोने में परेशानी हो रही है। नागरिक मच्छरदानी का उपयोग कर रहे हैं। साथ ही मच्छर निरोधक अगरबत्ती का भी इस्तेमाल कर रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular