Friday, April 11, 2025
Friday, April 11, 2025
Homeदेशमिजोरम सरकार ने मणिपुर हिंसा पर दुख जताया: कहा- केंद्र हिंसा...

मिजोरम सरकार ने मणिपुर हिंसा पर दुख जताया: कहा- केंद्र हिंसा रोकने के लिए कदम उठाए; मणिपुर में 3 शव मिले, 7 जिलों में इंटरनेट बैन


  • Hindi News
  • National
  • Mizoram Expresses Shock Over Recent Violence In Manipur, Calls For Peace

इंफाल/आइजोल19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मणिपुर के जिरीबाम में आदिवासियों की मौत पर आइजोल में मोमबत्ती जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

मिजोरम सरकार ने मणिपुर में हुई हालिया हिंसा पर दुख जताया है। सरकार ने केंद्र और मणिपुर सरकार से अपील की है कि वे हिंसा को रोकने और शांति बहाल करने के लिए तुरंत कदम उठाएं।

मिजोरम के गृह विभाग ने मारे गए लोगों के परिवारों और घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सरकार ने मिजोरम के लोगों से कहा है कि वे कोई ऐसा काम न करें, जिससे यहां तनाव बढ़े।

हिंसा की वजह से मणिपुर के करीब 7,800 लोग मिजोरम में शरण ले चुके हैं। ये लोग कुकी-जो समुदाय से हैं, जिनका मिजोरम के मिजो समुदाय से गहरा सांस्कृतिक जुड़ाव है।

दरअसल, मणिपुर में शुक्रवार को एक महिला और दो बच्चों के शव जिरी नदी में बहते मिले थे। इसके बाद से राज्य के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ, जो अब हिंसक हो गया है।

मैतेई समुदाय के लोगों ने इंफाल में आठ विधायकों के घर हमला किया। प्रदर्शनकारियों ने यहां पथराव और आगजनी की। इंफाल में टायर जलाकर सड़कों को ब्लॉक किया।

इंफाल में मैतेई प्रदर्शनकारियों ने विधायकों के घरों पर तोड़फोड और आगजनी की।

इंफाल में मैतेई प्रदर्शनकारियों ने विधायकों के घरों पर तोड़फोड और आगजनी की।

7 जिलों में इंटरनेट बैन, 5 में कर्फ्यू विरोध प्रदर्शन के चलते मणिपुर के पांच घाटी जिलों में कर्फ्यू लगाया गया है। जबकि सात जिलों में शनिवार शाम 5:15 बजे से दो दिन के लिए इंटरनेट बैन कर दिया गया है।

ये जिले हैं- इंफाल ईस्ट, इंफाल वेस्ट, बिष्णुपुर, थौबल, काकचिंग, कांगपोकपी और चुराचांदपुर।

दरअसल, 11 नवंबर को वर्दी पहने हथियारबंद उग्रवादियों ने बोरोब्रेका थाना परिसर और सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया था। इसमें 10 उग्रवादी मारे गए थे।

इस दौरान जिरीबाम जिले के बोरोब्रेका थाना परिसर स्थित राहत शिविर से 6 लोगों को अगवा किया गया था। शुक्रवार को मिले तीन शव इन लापता हुए लोगों के बताए जा रहे हैं।

इंफाल में प्रदर्शन की 5 तस्वीरें…

इंफाल वेस्ट जिले के कीशमपट इलाके में मैतेई प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर टायर जलाए।

इंफाल वेस्ट जिले के कीशमपट इलाके में मैतेई प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर टायर जलाए।

इंफाल ईस्ट के खुराई लामलोंग में प्रदर्शनकारियों ने विधायक लीशांगथम सुसींद्रो के घर पर हमला किया। पुलिस ने यहां टीयर गैस के गोले छोड़े।

इंफाल ईस्ट के खुराई लामलोंग में प्रदर्शनकारियों ने विधायक लीशांगथम सुसींद्रो के घर पर हमला किया। पुलिस ने यहां टीयर गैस के गोले छोड़े।

इंफाल में भाजपा विधायक सपम कुंजकेश्वर के घर में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी।

इंफाल में भाजपा विधायक सपम कुंजकेश्वर के घर में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी।

सपम कुंजकेश्वर के घर पर लगे पौधों को भी प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ दिया।

सपम कुंजकेश्वर के घर पर लगे पौधों को भी प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ दिया।

स्थानीय लोगों ने सपम कुंजकेश्वर के घर पर लगी आग बुझाई।

स्थानीय लोगों ने सपम कुंजकेश्वर के घर पर लगी आग बुझाई।

इन विधायकों के घर पर हुआ हमला…

1. राजकुमार इमो सिंह, सागोलबंद विधानसभा

2. सपम कुंजकेश्वर, पटसोई विधानसभा

3. सपम निशीकांत, केशमथॉन्ग विधानसभा

4. थांगजम अरुणकुमार, वांगखेई विधानसभा

5. सागोलशेम केबी देवी, नाओरिया पखांगलाकपा विधानसभा

6. ख्वैरखपम रघुमनि सिंह, उरिपोक विधानसभा

7. एसी लोकन, वांगकोई विधानसभा

8. करम श्याम, लांगथाबल विधानसभा

इनके अलावा राज्य कैबिनेट मंत्री सपम रंजन और थोंगम बिस्वजीत सिंह के घरों पर भी हमला हुआ।

प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में तोड़फोड़ की।

प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में तोड़फोड़ की।

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात है।

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात है।

प्रदर्शनकारी लोगों ने इंफाल की सड़कों को ब्लॉक करने के लिए टायर जलाए।

प्रदर्शनकारी लोगों ने इंफाल की सड़कों को ब्लॉक करने के लिए टायर जलाए।

महिला प्रदर्शनकारियों ने एशिया के सबसे बड़े महिला बाजार में प्रोटेस्ट किया।

महिला प्रदर्शनकारियों ने एशिया के सबसे बड़े महिला बाजार में प्रोटेस्ट किया।

मैतेई संस्था ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की मैतेई समुदाय की संस्था कॉर्डेनेटिंग कमेटी ऑन मणिपुर इंटीग्रिटी (COCOMI) ने शनिवार से अनश्चितकालीन हड़ताल करने का ऐलान किया है। संस्था के अध्यक्ष खुराइजाम अथौबा ने बताया कि वेस्ट इंफाल जिले के इमा कीथल बाजार में यह हड़ताल की जाएगी। यह एशिया का सबसे बड़ा महिला संचालित बाजार है।

असम में कुकी उग्रवादियों के शवों को लेकर कुकी समुदाय का प्रदर्शन शनिवार सुबह असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SMCH) के बाहर पुलिस और कुकी समुदाय के लोगों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज किया।

दरअसल, मणिपुर के जिरीबाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए 10 उग्रवादियों के परिजन उनके शव मांगने के लिए अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे।

असम पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की कि शव मणिपुर पुलिस को सौंपे जाएंगे, लेकिन परिजन शव वहीं सौंपे जाने की मांग करते हुए पत्थरबाजी पर उतर आए।

इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, जिसके बाद हालात काबू में आए और परिजन मणिपुर पुलिस से शव लेने पर सहमत हुए। इसके बाद शवों को मणिपुर के चुराचांदपुर एयरलिफ्ट किया गया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

सिलचर अस्पताल के बाहर प्रदर्शनकारिशें पर लाठीचार्ज करती पुलिस।

सिलचर अस्पताल के बाहर प्रदर्शनकारिशें पर लाठीचार्ज करती पुलिस।

कुकी संगठन बोले- मरने वाले उग्रवादी नहीं, वॉलिंटियर्स थे कुकी समुदाय से जुड़े लोग मुठभेड़ में मारे गए लोगों के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को चुराचांदपुर में सैंकड़ों लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि मुठभेड़ की न्यायिक जांच हो।

कुकी संगठनों ने दावा किया है कि मरने वाले उग्रवादी नहीं थे। सभी कुकी गांव के वॉलिंटियर्स थे। साथ ही कहा था कि CRPF को मंगलवार को हुई घटना को ध्यान में रखते हुए अपना कैंप नहीं छोड़ना चाहिए।

संगठनों के इस दावे को आईजीपी ऑपरेशन आईके मुइवा खारिज किया। उन्होंने कहा कि मारे गए सभी लोगों के पास एडवांस हथियार थे। ये सभी यहां उपद्रव मचाने आए थे। इससे साबित होता है कि वे सभी उग्रवादी ही थे।

उन्होंने कुकी समुदाय की CRPF पर गई टिप्पणी पर कहा- पुलिस और सुरक्षाबल भारत सरकार के अधीन काम कर रहे हैं। वे हमेशा अलग-अलग एजेंसियों के मार्गदर्शन में काम करते हैं। पुलिस और सीआरपीएफ जैसी सुरक्षा एजेंसियां ​​अपने कर्तव्य के मुताबिक काम करना जारी रखेंगी।

जिरिबाम में लापता महिलाओं और बच्चों की सलामती के लिए लोगों ने मोमबत्ती जलाई। सुरक्षाबल इन सभी की तलाश में जुटे हैं।

जिरिबाम में लापता महिलाओं और बच्चों की सलामती के लिए लोगों ने मोमबत्ती जलाई। सुरक्षाबल इन सभी की तलाश में जुटे हैं।

उग्रवादियों ने पुलिस स्टेशन-CRPF कैंप पर हमला किया था जिरिबाम जिले के जकुराडोर करोंग इलाके में मौजूद बोरोबेकेरा पुलिस स्टेशन पर 11 नवंबर को कुकी उग्रवादियों दोपहर करीब 2.30 से 3 बजे के बीच हमला किया था। जवाबी फायरिंग में सुरक्षाबलों ने 10 उग्रवादियों को मार गिराया था।

पुलिस स्टेशन के नजदीक ही मणिपुर हिंसा में विस्थापित लोगों के लिए एक राहत शिविर है। यहां रह रहे लोग कुकी उग्रवादियों के निशाने पर बने हुए हैं। शिविर पर पहले भी हमले हुए थे।

अधिकारियों के मुताबिक उग्रवादी सैनिकों जैसी वर्दी पहने थे। इनके पास से 3 AK राइफल, 4 SLR , 2 इंसास राइफल, एक RPG, 1 पंप एक्शन गन, बीपी हेलमेट और मैगजीन बरामद हुई।

सुरक्षाबलों ने बताया था कि पुलिस स्टेशन पर हमला करने के बाद उग्रवादी वहां से एक किलोमीटर दूर छोटी सी बस्ती की ओर भागे थे। वहां घरों-दुकानों में आग भी लगाई थी। सुरक्षाबलों ने उग्रवादियों पर गोलियां बरसाई थीं।

मुठभेड़ के बाद उग्रवादियों के शव एक जगह रखे गए।

मुठभेड़ के बाद उग्रवादियों के शव एक जगह रखे गए।

किसान की हुई थी हत्या 11 नवंबर को ही मणिपुर के याइंगंगपोकपी शांतिखोंगबन इलाके में खेतों में काम कर रहे किसानों पर उग्रवादियों ने पहाड़ी से गोलीबारी की थी, जिसमें एक किसान की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे।

पुलिस ने बताया कि इस इलाके में उग्रवादी पहाड़ी से निचले इलाकों में फायरिंग करते हैं। खेतों में काम कर रहे किसानों को निशाना बनाया जा रहा है। हमलों के कारण किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं।

इंफाल में 3 दिन में भारी गोला-बारूद जब्त असम राइफल्स ने बताया था कि मणिपुर के पहाड़ी और घाटी जिलों में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने कई हथियार, गोला-बारूद और IED जब्त हुआ।

9 नवंबर को असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस की जॉइंट टीम ने चुराचांदपुर जिले के एल खोनोम्फई गांव के जंगलों से एक.303 राइफल, दो 9 एमएम पिस्टल, छह 12 सिंगल बैरल राइफल, एक.22 राइफल, गोला-बारूद और सामान जब्त किया था।

इसके अलावा एस चौंगौबंग और कांगपोकपी जिले के माओहिंग में एक 5.56 मिमी इंसास राइफल, एक प्वाइंट 303 राइफल, 2 एसबीबीएल बंदूकें, दो 0.22 पिस्तौल, दो इंप्रोवाइज्ड प्रोजेक्टाइल लांचर, ग्रेनेड, गोला-बारूद जब्त किए गए थे।

10 नवंबर असम राइफल्स, मणिपुर पुलिस और बीएसएफ की जॉइंट टीम ने काकचिंग जिले के उतांगपोकपी के एरिया में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया था। इसमें एक 0.22 राइफल, गोला-बारूद और सामान शामिल था।

9 नवंबर: बिष्णुपुर जिले के सैटन में उग्रवादियों ने महिला की हत्या की थी।

9 नवंबर: बिष्णुपुर जिले के सैटन में उग्रवादियों ने महिला की हत्या की थी।

9-10 नवंबर: महिला की हत्या, पहाड़ी से गोलीबारी इंफाल पूर्वी जिले के सनसाबी, सबुंगखोक खुनौ और थमनापोकपी इलाकों में 10 नवंबर को गोलीबारी की घटना हुई थी। 9 नवंबर को बिष्णुपुर जिले के सैटन में उग्रवादियों ने 34 साल की महिला की हत्या कर दी थी। घटना के वक्त महिला खेत में काम कर रही थी। उग्रवादियों ने पहाड़ी से निचले इलाकों में गोलीबारी की थी।

8 नवंबर: उग्रवादियों ने फूंक डाले 6 घर, 1 महिला की मौत 8 नवंबर को जिरीबाम जिले के जैरावन गांव में हथियारबंद उग्रवादियों ने 6 घर जला दिए थे। ग्रामीणों का आरोप था कि हमलावरों ने फायरिंग भी की थी। घटना में एक महिला की मौत हुई थी। मृतक महिला की पहचान जोसंगकिम हमार (31) के रूप में हुई थी। उसके 3 बच्चे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि हमलावर मैतेई समुदाय के थे। घटना के बाद कई लोग घर से भाग गए।

7 नवंबर को रेप के बाद महिला को जिंदा जलाया 7 नवंबर को हमार जनजाति की एक महिला को संदिग्ध उग्रवादियों ने मार डाला था। उन्होंने जिरीबाम में घरों को भी आग लगा दी। पुलिस केस में उसके पति ने आरोप लगाया कि उसे जिंदा जलाने से पहले उसके साथ रेप किया गया था। एक दिन बाद, मैतेई समुदाय की एक महिला की संदिग्ध कुकी विद्रोहियों ने गोली मार दी थी।

मणिपुर में हिंसा को लगभग 500 दिन हुए कुकी-मैतेई के बीच चल रही हिंसा को लगभग 500 दिन हो गए। इस दौरान 237 मौतें हुईं, 1500 से ज्यादा लोग जख्मी हुए, 60 हजार लोग घर छोड़कर रिलीफ कैंप में रह रहे हैं। करीब 11 हजार FIR दर्ज की गईं और 500 लोगों को अरेस्ट किया गया।

इस दौरान महिलाओं की न्यूड परेड, गैंगरेप, जिंदा जलाने और गला काटने जैसी घटनाएं हुईं। अब भी मणिपुर दो हिस्सों में बंटा हैं। पहाड़ी जिलों में कुकी हैं और मैदानी जिलों में मैतेई। दोनों के बीच सरहदें खिचीं हैं, जिन्हें पार करने का मतलब है मौत।

स्कूल- मोबाइल इंटरनेट बंद किए गए। मणिपुर में अचानक बढ़ी हिंसक घटनाओं के बाद राज्य सरकार ने 10 सितंबर को 5 दिन के लिए इंटरनेट पर बैन लगाया था। हालांकि 12 सितंबर को ब्रॉडबेन्ड इंटरनेट से बैन हटा लिया गया था।

4 पॉइंट्स में समझिए मणिपुर हिंसा की वजह… मणिपुर की आबादी करीब 38 लाख है। यहां तीन प्रमुख समुदाय हैं- मैतेई, नगा और कुकी। मैतई ज्यादातर हिंदू हैं। नगा-कुकी ईसाई धर्म को मानते हैं। ST वर्ग में आते हैं। इनकी आबादी करीब 50% है। राज्य के करीब 10% इलाके में फैली इंफाल घाटी मैतेई समुदाय बहुल ही है। नगा-कुकी की आबादी करीब 34 प्रतिशत है। ये लोग राज्य के करीब 90% इलाके में रहते हैं।

कैसे शुरू हुआ विवाद: मैतेई समुदाय की मांग है कि उन्हें भी जनजाति का दर्जा दिया जाए। समुदाय ने इसके लिए मणिपुर हाई कोर्ट में याचिका लगाई। समुदाय की दलील थी कि 1949 में मणिपुर का भारत में विलय हुआ था। उससे पहले उन्हें जनजाति का ही दर्जा मिला हुआ था। इसके बाद हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से सिफारिश की कि मैतेई को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल किया जाए।

मैतेई का तर्क क्या है: मैतेई जनजाति वाले मानते हैं कि सालों पहले उनके राजाओं ने म्यांमार से कुकी काे युद्ध लड़ने के लिए बुलाया था। उसके बाद ये स्थायी निवासी हो गए। इन लोगों ने रोजगार के लिए जंगल काटे और अफीम की खेती करने लगे। इससे मणिपुर ड्रग तस्करी का ट्राएंगल बन गया है। यह सब खुलेआम हो रहा है। इन्होंने नागा लोगों से लड़ने के लिए आर्म्स ग्रुप बनाया।

नगा-कुकी विरोध में क्यों हैं: बाकी दोनों जनजाति मैतेई समुदाय को आरक्षण देने के विरोध में हैं। इनका कहना है कि राज्य की 60 में से 40 विधानसभा सीट पहले से मैतेई बहुल इंफाल घाटी में हैं। ऐसे में ST वर्ग में मैतेई को आरक्षण मिलने से उनके अधिकारों का बंटवारा होगा।

सियासी समीकरण क्या हैं: मणिपुर के 60 विधायकों में से 40 विधायक मैतेई और 20 विधायक नगा-कुकी जनजाति से हैं। अब तक 12 CM में से दो ही जनजाति से रहे हैं।

——————————————-

मणिपुर में हिंसा से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

मणिपुर के 6 इलाकों में AFSPA फिर से लागू

मणिपुर के 5 जिलों के 6 थानों में फिर से आर्म्ड फोर्सेस स्पेशल प्रोटेक्शन एक्ट (AFSPA) लागू कर दिया गया है। यह 31 मार्च 2025 तक प्रभावी रहेगा। गृह मंत्रालय ने गुरुवार को इसका आदेश जारी किया।

मंत्रालय ने कहा कि इन इलाकों में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के चलते फैसला लिया गया। AFSPA लागू होने से सेना और अर्ध-सैनिक बल इन इलाकों में कभी भी किसी को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें …

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular