मुंगेर में चेंबर ऑफ कॉमर्स की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर भव्य स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया गया। सोझी घाट के पास स्थित क्लब में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता चेंबर के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने की।
.
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सिंह ने चेंबर के अध्यक्ष अशोक सितारिया का संदेश साझा किया। उन्होंने बताया कि मुंगेर चेंबर ऑफ कॉमर्स व्यापारियों और छोटे विक्रेताओं की समस्याओं के लिए निरंतर संघर्ष करता रहा है। साथ ही, सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाता रहा है।
स्वर्ण जयंती समारोह में पहुंचे लोग।
बिहार चेंबर ने सहयोग का दिया आश्वासन
बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सुभाष कुमार पटवारी ने मुंगेर शाखा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 50 वर्षों तक सक्रिय रहना सदस्यों की एकजुटता को दर्शाता है। उन्होंने मुंगेर शाखा को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
समारोह में बिहार चेंबर के महासचिव पशुपति नाथ पांडेय, मेयर कुमकुम देवी, आईटी प्रबंधक वैभव गुप्ता और पूर्व अध्यक्ष पीके अग्रवाल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता जय किशोर संतोष ने किया।