Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeबिहारमुंगेर में वर्चस्व को लेकर फायरिंग, महिला समेत 3 जख्मी: वारदात...

मुंगेर में वर्चस्व को लेकर फायरिंग, महिला समेत 3 जख्मी: वारदात का वीडियो आया सामने, 2 बदमाश हुए अरेस्ट – Munger News


मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीताकुंड डीह गांव में शुक्रवार को वर्चस्व की लड़ाई को लेकर गोलीबारी हुई है। जिसका वीडियो अब सामने आया है। हालांकि, पुलिस ने पांच राउंड गोली चलने की पुष्टि की है। इसके अलावा गोलीबारी की घटना के बाद पत्थर बाजी और मारपी

.

घटना में एक महिला सहित तीन लोग घायल हुए हैं। गोलीबारी की घटना में शामिल पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान सीताकुंड डीह निवासी लक्ष्मण बींद और फालो सिंह के रूप में हुई है।

दोनों पक्षों ने थाना में दिया आवेदन

इस मामले को लेकर दोनों पक्षों से थाना में आवेदन दिया गया है। जिसमें पहले पक्ष से फालो सिंह ने आवेदन दिया गया है। उसमें लक्ष्मण सिंह, संजय सिंह, जहरू सिंह और बदरी सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

दूसरे पक्ष से लक्ष्मण सिंह ने आवेदन दिया है, जिसमें फालो सिंह, भूटो सिंह, रामो कुमार, रेश्मा देवी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

पुलिस के साथ गिरफ्तार बदमाश की फोटो।

बता दें कि दो दिन पहले धरहरा थाना क्षेत्र में भी औड़ा बगीचा और मोहनपुर गांव में भी वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो गुटों के बीच दर्जनों राउंड गोलीबारी हुई थी। पुलिस ने मौके से कई खोखा को भी बरामद किया था।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular