Wednesday, March 12, 2025
Wednesday, March 12, 2025
Homeदेशमुंबई में AIMIM समर्थकों पर पुलिस ने लाठी बरसाई: हजारों लोगों...

मुंबई में AIMIM समर्थकों पर पुलिस ने लाठी बरसाई: हजारों लोगों ने मुंबई में घुसने की कोशिश की, संत रामगिरी-नीतेश राणे के बयान से नाराज


मुंबई1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुबंई में AIMIM कार्यकर्ताओं की तिरंगा रैली के दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज किया।

मुंबई में ओवैसी की पार्टी AIMIM समर्थकों पर सोमवार को पुलिस ने जमकर लाठी बरसाई। दरअसल, भाजपा विधायक नितेश राणे और संत रामगिरी महाराज ने मुस्लिमों को लेकर टिप्पणी की थी। इसके खिलाफ AIMIM ने छत्रपति संभाजी नगर से तिरंगा रैली निकाली। इसमें हजारों लोग शामिल हुए।

रैली में शामिल लोग मुंबई जाकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलना चाहते थे। वे CM से भाजपा विधायक नितेश राणे और संत रामगिरी महाराज के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। रैली का नेतृत्व AIMIM के पूर्व सांसद इम्तियाज जलील और वारिश पठान कर रहे थे।

प्रदर्शन के दौरान ठाणे के आनंद नगर जकात नाके के पास AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से बहस हुई। फिर पुलिस ने उनपर लाठियां बरसाईं। रैली के दौरान मुंबई के कई इलाकों में जाम लग गया। पुलिस ने रैली को ठाणे से वापस कर दिया।

23 सितंबर को मुबंई में तिरंगा रैली के दौरान पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया और लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

23 सितंबर को मुबंई में तिरंगा रैली के दौरान पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया और लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

AIMIM नेता बोले- भाजपा दंगे कराना चाहती AIMIM नेता वारिस पठान ने नितेश राणे का वीडियो शेयर कर आरोप लगाया कि बीजेपी चुनाव से पहले सांप्रदायिक हिंसा कराना चाहती है। नितेश राणे का भाषण भड़काऊ है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

नितेश राणे ने कहा- इतने तो हम नाश्ते में खा जाते हैं AIMIM की रैली में शामिल भीड़ की तुलना भाजपा विधायक नितेश राणे ने पोहे से की है। नितेश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में भीड़ की तस्वीर और पोहे की तस्वीर के साथ लिखा- ‘इतना तो हम नाश्ते में खा जाते हैं।’

नितेश राणे के विवादित बयान

19 सितंबर: नितेश ने सांगली में कहा था कि 24 घंटे के लिए पुलिस को छुट्टी पर भेज दो फिर हिंदू अपनी ताकत दिखा देंगे।

1 सितंबर: उन्होंने अहमदनगर में कहा- ‘​​​​​रामगिरी महाराज के खिलाफ किसी ने कुछ भी किया तो मस्जिदों के अंदर जाकर चुन-चुनकर मारेंगे।​​​​​​​’​​​​​​​

अप्रैल 2024: लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं की बैठक में नितेश राणे ने कहा था कि 4 जून को रिजल्ट उनके हिसाब से नहीं आएं तो सरपंच पैसा मांगने न आएं। उन्हें अभी जितने वोट मिले हैं, नितेश राणे को उससे ज्यादा वोट चाहिए।

जून 2023: नितेश राणे ने कहा था अगर कोई ओवैसी की जुबान काटकर लाएगा, तो उसे इनाम दूंगा। उनका यह बयान AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के लोकसभा की सदस्यता लेते समय जय फिलिस्तीन का नारा लगाने के बाद आया था।

मई 2023: नितेश राणे ने संजय राउत को सांप कहा था। साथ ही दावा किया कि संजय राउत राजनीतिक रूप से उद्धव ठाकरे को खत्म करना चाहते हैं। वो जल्द ही उद्धव ठाकरे को छोड़कर NCP (SP) में शामिल हो जाएंगे।

रामगिरि महाराज ने पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी की थी

रामगिरि महाराज महाराष्ट्र में सरला द्वीप के मठाधीश के रूप में जाने जाते हैं।

रामगिरि महाराज महाराष्ट्र में सरला द्वीप के मठाधीश के रूप में जाने जाते हैं।

धर्म गुरु रामगिरि महाराज पर पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। नासिक जिले के सिन्नर तालुका के शाह पंचाले गांव में एक कार्यक्रम के दौरान रामगिरी महाराज ने टिप्पणी की थी, जिसका वीडियो वायरल हो गया था। मुस्लिम संगठनों ने देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन किया और रामगिरि की गिरफ्तारी की मांग भी की।

इसके बाद मुंबई पुलिस ने उनपर बीएनएस धारा 302 समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। रामगिरी महाराज के खिलाफ नासिक और छत्रपति संभाजीनगर में भी FIR हुई है।

रामगिरी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के विरोध में यह बयान दिया था। उनका मकसद हिंदुओं को एकजुट करना था।

कौन हैं रामगिरि महाराज महंत रामगिरि महाराज महाराष्ट्र के सरला द्वीप के मठाधीश हैं। उनके भक्तों की संख्या लाखों में बताई जाती है। छत्रपति संभाजीनगर, नासिक, जालना, जलगांव क्षेत्र में महंत रामगिरि महाराज का काफी प्रबाव माना जाता रहा है। माना जाता है कि सरला द्वीप का निर्माण गोदावरी नदी के बंटवारे से हुआ है।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular