Thursday, June 26, 2025
Thursday, June 26, 2025
Homeबिहारमुखिया के घर पर अपराधियों ने की फायरिंग: महिला के साथ...

मुखिया के घर पर अपराधियों ने की फायरिंग: महिला के साथ मारपीट का है आरोप, 2 दिन पहले ही ग्रामीणों ने किया था पुतला दहन – Aurangabad (Bihar) News


औरंगाबाद में मुखिया के घर पर अपराधियों ने फायरिंग की है। बदमाशों ने कुटुंबा प्रखंड के पिपरा बगाही पंचायत के मुखिया तौहिद आलम के मुरौली बुजुर्ग स्थित आवास पर गोली चलाई है। हालांकि, उस वक्त मुखिया घर पर नहीं थे।

.

गोली मुखिया के घर के मेन दरवाजा को भेदते हुई दीवार से टकराई। जिसमें घर में सो रहे लोग बाल बाल बच गए। घटना बुधवार की देर रात की है। मुखिया तौहीद अंसारी ने बताया कि बुधवार की रात में घर पर नहीं थे। लगभग 2 बजे रात में अपराधी उनके घर पहुंचे और आवाज लगाई।

पत्नी ने अंदर से पूछा कि कौन है तो बोला कि मुखिया को बाहर भेजिए। जब उन्होंने कहा कि मुखिया घर पर नहीं है, तो अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से घर पर फायरिंग की। घर से घटना की सूचना कुटुंबा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कुटुंबा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

पहले से ही मिल रही थी धमकी

मुखिया तौहिद आलम ने सरकार से सुरक्षा की मांग की है। बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें लगातार फोन पर जान मारने की धमकी मिल रही थी। डर से उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर दिया है। बताया कि उनके गांव में पंचायत के ही फुलवरिया गांव के अजय मेहता की पत्नी सिंधु देवी कांग्रेस पार्टी में है।

घटना की सूचना पर मुखिया के घर पहुंचे ग्रामीण।

ये पिछले दिनों पार्टी की ओर से चलाए जा रहे माई बहन सम्मान योजना का रजिस्ट्रेशन करने आई थी। इस दौरान महिलाओं से ओटीपी और उनका आधार कार्ड लिया जा रहा था। महिला ग्रामीण महिलाओं से पैसे की भी वसूली कर रही थी।

जानकारी मिलने पर जब वहां पहुंचे और उससे पूछताछ की, तो उसने अभद्रता पूर्वक व्यवहार किया। मेरा कॉलर पकड़ लिया। उसके बाद कुछ लोगों ने मामले को तूल दी है। मेरे खिलाफ थाने में महिला के साथ मारपीट का एफआईआर दर्ज कराया गया। घटना के बाद से ही महिला के पक्ष से कुछ लोग मुझे धमकी दे रहे थे।

2 दिन पहले ही ग्रामीणों ने किया था मुखिया का पुतला दहन

महिला के साथ मारपीट मामले को लेकर 2 दिन पहले ही ग्रामीणों ने पंचायत में आक्रोश मार्च निकाला था। मुखिया तौहीद आलम का पुतला फूंका गया था। ग्रामीणों ने मुखिया को बर्खास्त किए जाने की मांग की गई थी।

मुखिया ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान हमारी छवि धूमल करने की कोशिश की गई। इतना ही नहीं प्रदर्शन में शामिल लोगों ने खुलेआम माइक लगाकर गाली गलौज भी किया।

थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर गश्ती दल को मुखिया के आवास पर भेजा गया था। मामले की छानबीन की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

मुखिया तौहीद आलम ने बताया कि कुछ लोगों से उनकी जान को खतरा है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular