मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एकदिवसीय प्रवास पर कोंडागांव पहुंचे।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एकदिवसीय प्रवास पर कोंडागांव पहुंचे। उनका आगमन शहीद गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर स्थित हैलीपेड पर हुआ। जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
.
स्वागत समारोह में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम मौजूद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष रीता सोरी और नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल भी उपस्थित थे। बस्तर संभाग के कमिश्नर डोमन सिंह और पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कोंडागांव कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार भी मौजूद रहे।
कोंडागांव में विभागों की समीक्षा करेंगे सीएम साय
मुख्यमंत्री साय कोंडागांव में रात्रि विश्राम करेंगे। वे जिला कलेक्टर कार्यालय में विभागीय समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे। इस दौरान जिले में चल रही शासकीय योजनाओं की प्रगति पर चर्चा होगी। शाम 7 बजे वे पत्रकारों से प्रेस वार्ता में संवाद करेंगे। इस दौरान शासन की प्राथमिकताओं और योजनाओं पर चर्चा होगी।
यह दौरा जिले के प्रशासनिक कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की समीक्षा के लिए आयोजित किया गया है। प्रशासन और स्थानीय नागरिकों में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर उत्साह है।