Homeउत्तर प्रदेशमुजफ्फरनगर की पिंकी का 5 साल से अफेयर: प्रेमी से 1.42...

मुजफ्फरनगर की पिंकी का 5 साल से अफेयर: प्रेमी से 1.42 घंटे वीडियो कॉल पर बात की, फिर पति को कॉफी में दिया जहर – Muzaffarnagar News


वरुण शर्मा | मुजफ्फरनगर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेरठ की मुस्कान…औरैया की प्रगति के बाद अब मुजफ्फरनगर की पिंकी। अपने पति अनुज को मारने के लिए पिंकी ने कॉफी में जहर मिलाकर दे दिया। अनुज गंभीर हालत में ICU में रहा। अब तबीयत ठीक है और खतरे से बाहर है। दोनों की शादी के 2 साल ही हुए हैं।

पिंकी शादी के बाद भी अपने प्रेमी से बात करती। हर रोज वीडियो कॉल पर बात होती थी। पति को कैसे रास्ते से हटाना है। इस बारे में प्रेमी से 1.42 घंटे वीडियो कॉल पर बात कर पूरी प्लानिंग की। फिर अनुज को जहर दे दिया।

पुलिस ने पिंकी पर केस दर्ज कर किया है। उसे और उसके बॉयफ्रेंड को तलाश रही है। दैनिक भास्कर एप की टीम मुजफ्फरनगर जिला मुख्यालय से 14 Km दूर अनुज के घर भंगेला गांव पहुंची। पीड़ित परिवार से बात कर सच्चाई जानी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

यह भंगेला में अनुज का घर है। घर पर सन्नाटा पसरा है।

अनुज की बहन बोली- आए दिन झगड़ा करती थी पिंकी बहन पूनम ने बताया- मेरे भाई अनुज की उम्र 28 साल है। वह मेरठ के एक निजी अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट है। दो साल पहले 9 फरवरी 2023 को उसकी शादी गाजियाबाद के फरूकनगर निवासी पिंकी उर्फ सना से तय की गई। अनुज घर का छोटा लड़का है। परिवार वालों ने धूमधाम से अनुज की शादी की। शादी के एक दो दिन तो तब सही रहा।इसके बाद से पति–पत्नी में लड़ाई–झगड़ा शुरू हो गया।

पिंकी छोटी- छोटी बातों पर अनुज से लड़ने लगती। घर का कोई काम भी नहीं करती थी। हम लोगों से भी बात नहीं करती थी। मेरा भाई दिनभर ऑफिस में रहता। यहां पिंकी पूरे दिन फोन पर लगी रहती थी। पहले हम लोगों को लगा नई- नई आई है, इसलिए मायके ज्यादा बात करती है। लेकिन ऐसा 2 महीने तक चलता रहा।

अनुज की बहन पूनम ने कहा- शादी के कुछ दिन बाद से पिंकी झगड़ा करने लगी थी।

भाई ने बताई पिंकी के अफेयर की बात अनुज और पिंकी का एक दिन झगड़ा कॉफी बढ़ गया। परिवार वालों ने बीच बचाव कर किसी तरह दोनों को शांत कराया। भाई गुमुसम सा रहने लगा। एक दिन परिवार के साथ हम लोग बैठे हुए थे। अनुज उदास था तो उससे पूछा भाई क्या बात है। तुम आजकल बहुत शांत रहते हो।

भाई भावुक होकर बोला- पिंकी का किसी वासू नाम के लड़के के साथ अफेयर चल रहा है। वह फोन पर उसी से बात करती है। उसके फोन में अश्लील चैट है। हर रोज दोनों के बीच वीडियो कॉल पर बात होती है।

अनुज को पत्नी के मोबाइल से मिली प्रेमी संग तस्वीरें भाई ने बताया कि उसे पिंकी के मोबाइल में उसके प्रेमी के साथ मनाली ट्रिप के फोटो मिले हैं। इसके स्क्रीनशॉट भी उसने अपने पास रखे हैं। जब उसने पिंकी से इस बारे में पूछा तो वो फिर झगड़ा करने लगी।

काफी बहस के बाद पिंकी ने बताया कि उसका अपने ताऊ की लड़की के बेटे से 5 साल से अफेयर चल रहा है। उसने यह शादी घरवालों के दबाव में आकर की है। अनुज ने पिंकी को बॉयफ्रेंड से बात करने से मना किया। इसके बाद फिर दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा।

बहन ने अनुज के मोबाइल से वो स्क्रीनशॉट दिखाए, जो उसने पिंकी के फोन से लिए थे। इसमें उसकी वॉट्सऐप चैट भी है।

मेरे भाई को सच पता चल गया था। उसने पिंकी को बहुत समझाया, लेकिन उसने धोखा दिया। पिंकी ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। मेरा भाई जब नाइट में ड्यूटी चला जाता तो पिंकी रोज रात में घंटों अपने प्रेमी से बात करती। झगड़ा ज्यादा बढ़ा तो वह मायके चली गई। इसके बाद वह दो महीने ससुराल रहती। 2 महीने मायके में रहती। धीरे- धीरे 2 साल ऐसे ही कट गए। पिंकी 2 साल में सिर्फ 7 महीने ससुराल ही में रही।

भाई और पिंकी में जब ज्यादा झगड़ा होने लगा तो पिंकी ने मायके में रहते हुए पुलिस में शिकायत की। 25 फरवरी को केस दर्ज हुआ। इससे पहले पुलिस ने दोनों की आमने-सामने बातचीत कराई। महिला थाने में काउंसलिंग के बाद पिंकी 22 मार्च को एक महीने के लिए ससुराल आ गई।

साजिश से पहले प्रेमी का आया वीडियो कॉल कॉफी पिलाने से पहले भी पिंकी ने अपने प्रेमी से 1 घंटे 42 मिनट वीडियो कॉल पर बात की थी। उसी के साथ मिलकर अनुज को मारने की पूरी प्लानिंग बनाई। इसके बाद जहर दिया। इस बात का खुलासा वॉट्सऐप चैट से हुआ है।

पिंकी ने अपने प्रेमी वासू से वॉट्सऐप पर बात की थी।

बाहर से दूध मंगाया, खुद कॉफी बनाकर पिलाई पिंकी के घर आने के 3 दिन बाद 25 मार्च को मेरा भाई ड्यूटी से लौटा था। उसके आते ही पिंकी ने भाई से कहा- बाहर से दूध ले आओ। जबकि हमारे यहां पशु भी हैं। घर पर 2 से 3 लीटर दूध हमेशा रहता है। पिंकी ने घर का दूध इस्तेमाल न करके बाहर का मंगवाया।

अनुज ने आने के बाद उससे न तो चाय मांगी थी, न ही कॉफी। तब भी उसने भाई को कॉफी बनाकर दी। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। कॉफी पीने के तीन मिनट बाद ही भाई की तबीयत खराब होने लगी। तबीयत खराब होने के बाद भाई बेहोश हो गया। तब भी पिंकी ने कुछ नहीं किया। इसके बाद मां ने मोहल्ले वालों को बुलाया।

भाई के एक दो दोस्त आए। उन्हें एम्बुलेंस से खतौली लेकर गए। वहां के डॉक्टरों ने ट्रीटमेंट किया। वहां हालत खराब होने पर उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरे भाई की हालत में आज थोड़ा सुधार है, लेकिन हालत अभी भी गंभीर है। मैं अभी मिलकर आई हूं।

यह अनुज का बेडरूम है। बहन उसकी शादी की तस्वीरें दिखा रही हैं।

बहन ने बताया- पिंकी मेरे भाई को कोई तवज्जो नहीं देती थी। घर का कोई काम नहीं करती थी। मां 85 साल की हैं। घर का सारा काम वह करती हैं। वह पूरे दिन अपने कमरे रहती थी। हमारे पास उसके खिलाफ काफी सबूत हैं। मामले की निष्पक्ष जांच हो। आरोपी पिंकी को सजा मिले। लड़की बहुत बचा ली, अब लड़कों को भी बचाने की गुजारिश है।

मेरे भाई की हालत खराब है। पिंकी इस बात से खुश है। वह मेरे भाई को अस्पताल देखने भी नहीं गई। उसकी तबीयत के बारे में पूछा तक नहीं। घर पर धमकी देकर गई है। अभी तो केवल पति को जहर दिया है। पूरे परिवार को जहर देकर मार दूंगी। पिंकी का भाई आया था, वही उसे लेकर गया है।

यह फोटो पिंकी और उसके प्रेमी वासू की मनाली ट्रिप की है।

यह फोटो पिंकी के मोबाइल से मिली है। जो उसने अपने प्रेमी को भेजी थी।

अब पढ़िए, हॉस्पिटल में भर्ती अनुज ने क्या कहा मेरठ के हॉस्पिटल में भर्ती अनुज शर्मा ने बताया कि मेरी पत्नी रात को छत पर जाकर प्रेमी से बात करती थी। उसके मोबाइल में उसके साथ के फोटो हैं। रात में 1 बजे तक वह उससे चैटिंग करती थी। मेरे काफी मना करने पर भी वह लगातार बात करती रही।

पिंकी बीते 10 महीने से अपने मायके में ही रह रही थी। एक महीने पहले अचानक उसके घर वाले पिंकी को यहां छोड़ गए थे। इसके बाद मेरे खिलाफ गाजियाबाद में दहेज उत्पीड़न को लेकर शिकायत कर दी। वहां महिला थाने में मुझे बुलाया गया।

अनुज शर्मा ने कहा- भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं कि मैं जिंदा हूं।

वहां से काउंसलिंग कराकर मैं पिंकी को घर ले आया। इसके तीन दिन बाद उसने मुझे काफी में जहर दे दिया। मुझे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद मुझे मेरठ रेफर कर दिया गया। अब डॉक्टर कह रहे हैं कि हालत सही है। ये तो भगवान की देन है कि मैं जिंदा बच गया।

पिंकी पर केस दर्ज, बॉयफ्रेंड की तलाश सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को शक है कि जहर देने की साजिश पहले से प्लान की गई थी। पिंकी के खिलाफ धारा 131 और 351 में केस दर्ज किया गया है। पिंकी और उसका बॉयफ्रेंड दोनों फरार हैं। पुलिस दोनों को तलाश रही है। पिंकी के मोबाइल से मिले साक्ष्य के आधार पर केस की पड़ताल कर रही है।

आरोपी महिला के खिलाफ FIR

सीओ खतौली रामाशीष यादव ने बताया-

25 मार्च को सूचना मिली कि पत्नी ने पति को कॉफी में मिलाकर जहर दे दिया। पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इस घटना से जुड़ी मेन खबर भी पढ़िए…

पत्नी ने जहर मिलाकर पति को कॉफी पिलाई, प्रेमी से बात करने पर मना करता था

मुजफ्फरनगर में पत्नी ने पति को कॉफी में जहर दे दिया। वजह यह है कि युवक पत्नी को बॉयफ्रेंड से बात करने के लिए मना करता था। देर रात ऑफिस से लौटने के बाद युवक ने पत्नी से कॉफी मांगी। रात साढ़े 10 बजे पत्नी ने उसे कॉफी लाकर दी। कॉफी पीने के बाद उसे उल्टी होने लगी। घरवालों ने उसे खतौली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।

सीओ राम आशीष यादव ने बताया कि अनुज शर्मा (30) और पिंकी (28) की शादी 2 साल पहले हुई थी। दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। इसके चलते पत्नी पिंकी मायके में रहती थी। 3 दिन पहले ही ससुराल आई थी। अनुज की बहन ने पिंकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामला खतौली कोतवाली के भंगेला गांव का है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version