वरुण शर्मा | मुजफ्फरनगर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मुजफ्फरनगर के खालापार थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मोहल्ला रामपुरम में सोमवार रात को दो पक्षों में झगड़ा हुआ। इस दौरान हवाई फायरिंग और पथराव में 5 लोग घायल हो गए।
घटना शबनम नाम की महिला से जुड़ी है, जिसकी शादी शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव तावली निवासी मुर्शरफ से हुई थी। ससुराल में विवाद के बाद शबनम सोमवार रात अपने मायके पहुंची। इसके बाद मुर्शरफ कुछ रिश्तेदारों के साथ वहां आया।
विवाद बढ़ने पर मुर्शरफ ने अपने साले जुनैद को ईंट और चाकू से घायल कर दिया। बाद में समझौते के लिए आए ससुराल पक्ष के लोगों ने फिर हमला कर दिया। उन्होंने फायरिंग की और पथराव किया। हमलावरों ने शुऐब के सिर में पिस्टल की बट और नौशाद के सिर में चाकू मारा।
खालापार थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान के अनुसार, पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मुर्शरफ, सबलू, बबलू, सरताज, तहसीन, एजाज, शमीम और नौशाद समेत 22 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।