वरुण शर्मा | मुजफ्फरनगर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
घायल का इलाज चल रहा है।
मुजफ्फरनगर के जानसठ थाना क्षेत्र में आज सुबह 5 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। गांव भलेड़ी के जंगलों में हुई इस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश शाहिद घायल हुआ। मुखबिर की सूचना पर जानसठ कोतवाली पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की।
बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शाहिद के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। सीओ जानसठ यतेंद्र नागर के अनुसार, शाहिद के पास से एक तमंचा और कई कारतूस मिले हैं। उसके खिलाफ लूट, चोरी, रंगदारी और अवैध हथियारों की तस्करी समेत एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी को अस्पताल पहुंचाया।
जिला अस्पताल में भर्ती कराया एसएसपी संजय कुमार के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर पुलिस ने पिछले 12 घंटे में 5 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिले में अपराध नियंत्रण के लिए चल रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। घायल बदमाश शाहिद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इस पूछताछ से अन्य आपराधिक घटनाओं का खुलासा हो सकता है।