Monday, June 2, 2025
Monday, June 2, 2025
Homeउत्तर प्रदेशमुरादाबाद में महिला ने सुसाइड किया: शादी के 4 माह बाद...

मुरादाबाद में महिला ने सुसाइड किया: शादी के 4 माह बाद ही पति चला गया सऊदी अरब, ससुराल वाले करते थे परेशान – Moradabad News



मुरादाबाद में एक महिला ने अपने विवाहित जीवन से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। महिला की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया।

.

मामला मुरादाबाद के थाना डिलारी क्षेत्र के गांव रहटा माफी का है। यहां एक महिला ने खुद को पंखे से लटका कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर ली। लोगों का कहना है कि महिला अपने विवाहित जीवन से काफी परेशान थी। जिसके कारण उसने यह कदम उठाया।

जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव ततारपुर निवासी शहजाद हुसैन ने अपनी बेटी गुलफशा की शादी लगभग 9 महीने पहले थाना क्षेत्र के गांव रहटा के निवासी चांद पुत्र हाफिज के साथ बड़ी ही धूमधाम के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों तक तो दोनों के बीच सब कुछ ठीक रहा लेकिन कुछ दिन बाद पति-पत्नी के बीच अचानक से मनमुटाव रहने लगा।

बता दें कि शादी के चार माह बाद चांद अपनी पत्नी को छोड़कर सऊदी में नौकरी करने चला गया। इसी बात को लेकर दोनों में आए दिन मनमुटाव लड़ाई झगड़ा बढ़ने लगे। वही गुलाफशा और उसके सुराल वालों के बीच काफी कहासुनी भी होने लगी।

मंगलवार रात किसी बात को लेकर गुलअफशा और उसके ससुराल वालों में कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने गुस्सा होकर घर के पंखे में ही रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। बेटी की मौत की सूचना मिलते ही मायके वालों में कोहराम मच गया। विवाहिता की मौत की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं विवाहिता की मौत के बाद पहुंचे उसके परिजनों ने घटना स्थल पर पहुंचकर हंगामा किया और ससुराल पक्ष के लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की। हंगामे की सूचना मिलते ही एसपी अमरिंदर सिंह भी मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझा बूझकर शांत कराया।

एसपी अरविंद सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप गया है। FIR दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular