Friday, March 14, 2025
Friday, March 14, 2025
Homeमध्य प्रदेशमुरैना में जीवाजी गंज जलेगी सबसे ऊंची होली: भद्रा काल के...

मुरैना में जीवाजी गंज जलेगी सबसे ऊंची होली: भद्रा काल के बाद होगा दहन; शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात – Morena News



मुरैना शहर में होली की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शहरभर में होली का उत्साह साफ नजर आ रहा है। आज रात शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाएगा। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और कॉलोनियों में होलिका दहन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

.

भद्रा के बाद होगा होलिका दहन

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11:28 से 12:06 बजे तक रहेगा। इसके बाद भद्रा लगने के कारण होलिका दहन का कार्य नहीं किया जाएगा। विद्वानों के अनुसार, भद्रा के समय होलिका दहन अशुभ माना जाता है। जीवाजी गंज में हर साल की तरह इस बार भी सबसे ऊंची होली तैयार की गई है। हनुमान चौराहा, गणेशपुरा, संजय कॉलोनी और सुभाष नगर कॉलोनी में भी होलिका दहन की तैयारियां पूरी हैं। स्थानीय नागरिकों ने लकड़ियां, उपले और अन्य सामग्रियां पहले से ही इकट्ठा कर ली हैं।

बाजारों में रौनक

इधर होली के अवसर पर बाजारों में खासी रौनक है। रंग, गुलाल और पिचकारियों की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ है। दुकानदारों ने बच्चों के लिए कार्टून और सुपरहीरो डिजाइन की पिचकारियां मंगवाई हैं, जिनकी अच्छी मांग है। रंग-बिरंगे गुब्बारे और अबीर-गुलाल भी खूब बिक रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार इस साल होली का बाजार पिछले साल के मुकाबले बेहतर है।

होली के चलते शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular