Friday, April 18, 2025
Friday, April 18, 2025
Homeमध्य प्रदेशमुरैना में देर रात एक एमएम बारिश: आधा डिग्री घटा दिन...

मुरैना में देर रात एक एमएम बारिश: आधा डिग्री घटा दिन का पारा; गर्मी से मिली आंशिक राहत – Morena News


मुरैना में बीती रात बिजली की कड़क के साथ हुई रिमझिम बारिश ने शहरवासियों को भीषण गर्मी से कुछ राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार एक मिलीमीटर बारिश से अधिकतम तापमान में आधा डिग्री की कमी दर्ज की गई।

.

बता दें, कि पिछले दो दिनों से शहर में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिन का तापमान 41 डिग्री पार कर रहा है। न्यूनतम तापमान भी 23 डिग्री से अधिक रहा। दोपहर 12 बजे के बाद तेज धूप के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रह। देर रात हुई एक मिलीमीटर बारिश का असर दूसरे दिन सुबह दिखाई दिया।

मौसम ​वैज्ञानिक हरविंदर सिंह ने बताया

रात में 12 बजे के बाद हल्की बारिश हुई है। एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इससे गर्मी में अधिक राहत नहीं मिलेगी।

QuoteImage



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular