Tuesday, June 10, 2025
Tuesday, June 10, 2025
Homeमध्य प्रदेशमुरैना में देर रात बारिश: 15 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान; एक...

मुरैना में देर रात बारिश: 15 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान; एक बार फिर हुई ठंडक, फसलों को मिलेगा लाभ – Morena News


मुरैना जिले में मौसम ने फिर करवट ली है। बुधवार को तेज धूप के साथ मौसम में गर्मी देखने को मिली थी। इसके बाद बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात कई जगह पर तेज बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट आई है और अभी तापमान 15 डिग्री है।

.

बारिश से ठंड का यू-टर्न

मुरैना में हुई रात में तेज बारिश से एक बार फिर मौसम में ठंडक हो गई है। पिछले कुछ दिनों से तेज धूप के चलते गर्मी देखने को मिली थी, लेकिन आज रात हुई बारिश से तापमान में एक बार फिर गिरावट हुई है। देर रात हुई बारिश से शहर की सड़कें गीली हो गई।

सरसों और गेंहू की फसल के लिए यह बारिश अमृत साबित होगी। पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम में गर्माहट के चलते सरसों और गेंहूं दोनों ही फसलों को नुकसान हो रहा था। लेकिन, आज हुई बारिश से इन दोनों फसलों को राहत मिलेगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular