Thursday, April 24, 2025
Thursday, April 24, 2025
Homeमध्य प्रदेशमुरैना में 42 डिग्री पहुंचा पारा: रात में भी राहत नहीं,...

मुरैना में 42 डिग्री पहुंचा पारा: रात में भी राहत नहीं, सड़कों पर छाया सन्नाटा; हीट वेव का असर जारी – Morena News


मुरैना रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म

मुरैना जिले में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में पारा 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। जिले में हीट वेव की स्थिति बन चुकी है।

.

दोपहर में सड़काें पर सन्नाटा छाया रहा।

सड़काें पर छाया सन्नाटा

तेज धूप के कारण दोपहर में सड़कों पर आवागमन कम हो गया है और लोग घरों में रहना पसंद कर रहे हैं। सुबह से शाम पांच बजे तक गर्मी का प्रकोप जारी रहता है। किसानों की चिंता भी बढ़ गई है क्योंकि कुछ खेतों में अभी भी गेहूं की फसल कटाई के लिए शेष है।

मौसम वैज्ञानिक हरविंदर सिंह ने बताया

QuoteImage

अगले चार-पांच दिनों में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच जाएगा। हीट वेव की स्थिति बन चुकी है और आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी।

QuoteImage



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular