रोहित कुमार प्रजापति, अमरोहा4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मारपीट में घायल लोग।
अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर डोर में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। पुरानी रंजिश के चलते हुई इस झड़प में 12 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई।
एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तमंचे लहराने और फायरिंग करने का आरोप लगाया है। घायलों को गजरौला सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एक पक्ष से कादिर, अफलातून, आजम, आरिफ, फजर मोहम्मद और शान घायल हुए।

मारपीट के बीच तमंचा लहराने की बात भी सामने आई है।
आरोपियों की हो रही तलाश दूसरे पक्ष से मेहराज, मौसम, मेहताब, शावेज, जावेद और मुकर्रम को चोटें आईं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थानीय प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है।