Thursday, March 13, 2025
Thursday, March 13, 2025
Homeझारखंडमेटालसा कंपनी में मजदूरों की हड़ताल: बिना वेतन ओवरटाइम और मानसिक...

मेटालसा कंपनी में मजदूरों की हड़ताल: बिना वेतन ओवरटाइम और मानसिक प्रताड़ना का आरोप, 8 सूत्री मांगों को लेकर विरोध – Jamshedpur (East Singhbhum) News



मजदूर, कंपनी के एचआर अरशद अली और प्लांट हेड शशि कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

झारखंड के सरायकेला में भोलाडीह स्थित मेटालसा कंपनी के मजदूरों ने हड़ताल कर दी है। मजदूर, कंपनी के एचआर अरशद अली और प्लांट हेड शशि कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

.

मेटालसा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष राजीव पांडेय के अनुसार, कंपनी प्रबंधन मजदूरों का शोषण कर रहा है। उन्होंने बताया कि 27 फरवरी को मजदूरों से जबरन यूनियन विरोधी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए। मजदूरों को बिना वेतन के रोजाना 3 से 5 घंटे का ओवरटाइम करना पड़ता है।

कंपनी में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। वर्क स्टैंडिंग ऑर्डर की प्रति नोटिस बोर्ड पर नहीं लगाई जाती। प्रबंधन व्हाट्सएप के जरिए 5 मिनट में नई नीतियां लागू कर देता है। नाइट शिफ्ट अलाउंस भी नहीं दिया जाता है।

यूनियन की प्रमुख मांगें हैं

  • जबरन लिए गए हस्ताक्षर वाले दस्तावेज वापस किए जाएं
  • बिना वेतन कराए गए ओवरटाइम का पूरा भुगतान हो
  • जबरन श्रम पर रोक लगे
  • श्रमिक हितों की रक्षा के लिए पारदर्शी वार्ता प्रक्रिया शुरू हो
  • कोरोना काल में मिली आर्थिक राहत राशि के दुरुपयोग की जांच हो
  • यूनियन अध्यक्ष ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular